25 हजार करोड़ से ज्यादा का होगा चुनावी साल का अनुपूरक बजट, वकीलों और किसानों को बड़ी सौगात दे सकती है योगी सरकार - up election year supplementary budget over 25000 cr
25 हजार करोड़ से ज्यादा का होगा चुनावी साल का अनुपूरक बजट, वकीलों और किसानों को बड़ी सौगात दे सकती है योगी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में…

सौजन्य से:- Jagran
25 हजार करोड़ से ज्यादा का होगा चुनावी साल का अनुपूरक बजट, वकीलों और किसानों को बड़ी सौगात दे सकती है योगी सरकार
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में है। ...और पढ़ें
HighLights
- चुनाव से पहले 25 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट।
- सड़क परियोजनाओं, एक्सप्रेसवे हरियाली पर होगा विशेष जोर।
- वकीलों को कैशलेस इलाज, कृषक छात्रवृत्ति में वृद्धि संभव।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार कुछ और लोक-लुभावनी योजनाओं-परियोजनाओं के लिए अनुपूरक बजट से 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक दे सकती है।
चार अगस्त को विधान मंडल में पेश किए जाने वाले वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले अनुपूरक बजट के संबंध में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा के बाद वित्त विभाग उसे अंतिम रूप देने में जुट गया है।
9.12 लाख करोड़ रुपये के मूल बजट के बाद अब अनुपूरक बजट के जरिए भी सरकार चुनाव से पहले कई बड़े लक्ष्यों को साधने की कोशिश करती नजर आएगी। अनुपूरक बजट के संबंध में वित्त विभाग के अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कुछ बड़ी योजनाओं-परियोजनाओं के लिए धनावंटन के संबंध में चर्चा की।
वकीलों को मिल सकती है कैशलेस इलाज की सुविधा
सूत्रों के अनुसार अनुपूरक बजट में सड़क परियोजनाओं खासकर नये लिंक एक्सप्रेसवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठीकठाक धन की व्यवस्था होगी। गंगा और अन्य एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ हरियाली के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण कराने का बजट भी इसमें दिखेगा।
वकीलों को कैशलेस इलाज की सुविधा भी सरकार इस अनुपूरक के माध्यम से दे सकती है। मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में दो हजार रुपए बढ़ाने के लिए अतिरिक्त धनराशि का आवंटन होने की उम्मीद भी है। उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष में 25 हजार करोड़ रुपये से कम का अनुपूरक बजट था।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP के मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं मिलेगी, योगी सरकार ने ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी

लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह - lucknow university third campus land cabinet approval key

प्रयागराज में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को, 1.5 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण का दावा


