लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 25 तक रहेगा डायवर्जन, वाहन बनी से हाईवे के रास्ते जा रहे राजधानी - traffic diversion on lucknow kanpur expressway to continue until 25th sept
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 25 तक रहेगा डायवर्जन, वाहन बनी से हाईवे के रास्ते जा रहे राजधानी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बनी से लखनऊ जाने वाले वाहनों को क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के कारण 25 सितंबर तक डायवर्ट ...और पढ़ें…

सौजन्य से:- jagran.com
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 25 तक रहेगा डायवर्जन, वाहन बनी से हाईवे के रास्ते जा रहे राजधानी
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बनी से लखनऊ जाने वाले वाहनों को क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के कारण 25 सितंबर तक डायवर्ट ...और पढ़ें
HighLights
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बनी से लखनऊ लेन डायवर्टेड
- क्षतिग्रस्त एलिवेटेड हिस्से की मरम्मत 25 सितंबर तक चलेगी
- वाहन कानपुर-लखनऊ हाईवे के रास्ते राजधानी जा रहे हैं
जागरण संवाददाता, उन्नाव। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को बनी से डायवर्ट किया जा रहा है। वाहन बनी से कानपुर-लखनऊ हाईवे के रास्ते राजधानी को जा रहे हैं। बंथरा के पास एक्सप्रसे वे का 10 मीटर एलिवेटेड हिस्सा 13 सितंबर को क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी मरम्मत के लिए एनएचएआइ ने डायवर्जन लागू किया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के मुताबिक, 25 सितंबर तक एक्सप्रेसवे की बनी से लखनऊ जाने वाली लेन बंद रहेगी।
परियोजना निदेशक नवरतन का कहना है कि एलिवेटेड मार्ग की मरम्मत चल रही है। यहां पर कंक्रीट का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए हम लोग कम से कम 28 दिन का समय लेते हैं, लेकिन एजेंसी तेजी से कार्य कर रही है। इसलिए प्रयास है कि शेष कार्य अगले सात दिन में पूरा कर लिया जाए।
उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा। कुछ लोग ऐसी सूचनाएं भ्रामक रूप से फैलाई जा रही हैं। लखनऊ के शहीद पथ से कानपुर की ओर जाने वाली पूरी लेन, जबकि, कानपुर से बनी तक लखनऊ जाने वाली लेन पर वाहनों का आवागमन हो रहा है।
4200 करोड़ की लागत से तैयार किए गए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को 14 जुलाई को वाहनों के लिए खोला गया। इसके बाद से यह घटिया निर्माण को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्नाव के आजाद मार्ग के पास गांव कडेर पतारी के सामने से बनी तक 45 किमी ग्रीन फील्ड हिस्सा है।
इसके लगभग 85 प्रतिशत हिस्से पर पैचिंग करके काम चलाया जा रहा है। वहीं, बनी से आगे का 18 किमी लंबा एलीवेटेड हिस्सा भी अब तक दो बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। करीब एक माह पहले एलीवेटेड हिस्से के ज्वाइंट स्लैब में समस्या आई थी, जिसे निर्माण एजेंसी पीएनसी इंफ्रा ने छह से आठ घंटे के अंदर मरम्मत कराकर सही करा दिया था। इसके बाद बीते रविवार को बनी से लखनऊ जाने वाली लेन का 10 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। निर्माण एजेंसी ने इसकी मरम्मत के लिए लेन को बंद कर दिया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

महाप्रबंधक ने चोपन-चुनार-प्रयागराज रेलखंड का किया निरीक्षण

कानपुर में 15.5 किमी लंबे अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेल ट्रैक पर ब्रेक, 10 फीसदी जमीन अधिग्रहण न होने से फंसा पेच - kanpur elevated railway track land acquisition delay slows anwarganj mandhana project

यूपी: एनएचएआई के आरओ विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद हुई थी किरकिरी


