प्रयागराज में पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार: लखनऊ में 25 सितंबर को महारैली की तैयारी - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Lucknow 25 September Maharali | Prayagraj Employees Demand Old Pension प्रयागराज में पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार:लखनऊ में 25 सितंबर को महारैली की तैयार…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Lucknow 25 September Maharali | Prayagraj Employees Demand Old Pension
प्रयागराज में पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार:लखनऊ में 25 सितंबर को महारैली की तैयारी
- कॉपी लिंक
पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली और निजीकरण के विरोध जैसी मांगों को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच 25 सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में एक प्रदेश स्तरीय महारैली करने वाला है। इस महारैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में प्रयागराज में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारियों ने एकजुट होकर एक जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
यह रैली अटेवा प्रयागराज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ‘जीतू’ के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष फूलचंद यादव, जनपद मंत्री और रैली सह-प्रभारी राम अचल पाल, मंडल अध्यक्ष रविशंकर मिश्र और क्षेत्रीय मंत्री धर्मराज यादव समेत सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।
रैली के दौरान कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना वापस लाने, सरकारी विभागों में निजीकरण खत्म करने और एनपीएस व यूपीएस की जगह पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की जोरदार मांग की गई। इसके अलावा, टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि कर्मचारियों को अपना हक और पुरानी पेंशन चाहिए, तो उन्हें अटेवा के हर संघर्ष में पूरी ताकत के साथ आगे आना होगा। संगठन ने प्रयागराज समेत प्रदेशभर के विभिन्न विभागों के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों से अपील की है कि वे 25 सितंबर को बड़ी संख्या में लखनऊ के ईको गार्डन पहुंचें और महारैली में शामिल हों।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए जिलों में लगातार जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस जागरूकता रैली में प्रेमशंकर पटेल, संजीत कुमार, मुकेश कुमार, विजय भारत, गजाधर पटेल, संदीप कुशवाहा, लाल जी पाल, अशोक कुमार, विजय सिंह, राजेंद्र मेठ, छोटेलाल और अनिल कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


