लखनऊ की सांस्कृतिक टीम ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी: सराय अगहत में नुक्कड़ नाटक से बताया बेटी के जन्म से 25 हजार की मदद और सामूहिक विवाह योजना - Naya Gaon(Aliganj) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Etah - Nayagaon - Saray Aghat Nukkad Natak | UP Govt Schemes Awareness Program लखनऊ की सांस्कृतिक टीम ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी:सराय अगहत में नुक्कड़ नाटक से बताया बेटी के जन्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Etah
- Nayagaon
- Saray Aghat Nukkad Natak | UP Govt Schemes Awareness Program
लखनऊ की सांस्कृतिक टीम ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी:सराय अगहत में नुक्कड़ नाटक से बताया बेटी के जन्म से 25 हजार की मदद और सामूहिक विवाह योजना
- कॉपी लिंक
सराय अगहत नगर के हजारी बाबा मोहल्ला स्थित श्री श्री 1008 सार्वजनिक हजारी बाबा शिव मंदिर परिसर में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह नाटक लखनऊ से आई सांस्कृतिक विभाग की टीम ने प्रस्तुत किया।
लखनऊ से आए कलाकारों की टीम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। टीम प्रमुख मनोज कुमार ने जानकारी दी कि उनकी टीम प्रदेश की सभी न्याय पंचायत और ग्राम पंचायतों में जाकर इन सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है, ताकि लोग इनका लाभ उठा सकें।
सांस्कृतिक विभाग की टीम ने बेटी के जन्म से लेकर बारहवीं कक्षा तक 25 हजार रुपये की मदद, सामूहिक विवाह योजना, किसान फसल बीमा योजना, कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान कार्ड योजना और किसान सम्मान निधि योजना सहित उत्तर प्रदेश सरकार की कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र शाक्य, सुखेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुज शाक्य, भाजपा मंडल मंत्री राम जी गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह, मंडल प्रभारी शिवम कश्यप, रामसेवक शाक्य और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डॉ. आकिब सिद्दीकी सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


