होमधर्म-आस्थाकानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड की मरम्मत पूरी, 25 सितंबर तक बहाल होगा ट्रैफिक - lucknowkanpur expressway repair elevated road fixed
धर्म-आस्था

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड की मरम्मत पूरी, 25 सितंबर तक बहाल होगा ट्रैफिक - lucknowkanpur expressway repair elevated road fixed

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड की मरम्मत पूरी, 25 सितंबर तक बहाल होगा ट्रैफिक कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 18 मीटर एलिवेटेड रोड की मरम्मत का काम शुक्रवार शाम पूरा हो गया। HighLights - 18 मीटर एलिवेटेड रोड की मरम्म…

Jagran के अनुसार19 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड की मरम्मत पूरी, 25 सितंबर तक बहाल होगा ट्रैफिक
 - lucknowkanpur expressway repair elevated road fixed

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड की मरम्मत पूरी, 25 सितंबर तक बहाल होगा ट्रैफिक

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 18 मीटर एलिवेटेड रोड की मरम्मत का काम शुक्रवार शाम पूरा हो गया।

HighLights

- 18 मीटर एलिवेटेड रोड की मरम्मत का काम पूरा।

- 13 सितंबर को गिरी थी कंक्रीट, लेन बंद हुई थी।

- हाईग्रेड सीमेंट से बनी नई स्लैब, 25 सितंबर तक खुलेगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की एक लेन पर चल रही मरम्मत से जुड़ा काम शुक्रवार की शाम पूरा कर लिया गया। 18 मीटर एलिवेटेड रोड की मरम्मत की गई।

बंथरा स्थित आजाद गेस्ट हाउस के पास एलिवेटेड रोड का कंक्रीट 13 सितंबर की देर रात गिर गई थी। इसके कारण कानपुर से लखनऊ लेन पर आवागमन को बंद कर दिया गया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नॉन डिस्ट्रैक्टिव टेस्ट कराने के बाद 16 सितंबर को कुछ मरम्मत से जुड़ा काम कराया था और 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा होने के कारण काम बंद रहा।

18 सितंबर को पुराना कंक्रीट निकालकर नई स्लैब डाली गई है। स्लैब में हाईग्रेड सीमेंट का प्रयोग किया गया है। जांच में ढाई मीटर के आसपास कंक्रीट गिरी थी, लेकिन एनएचएआइ ने तीन मीटर चौड़ी और छह मीटर लंबी कंक्रीट यानी एक स्पैन का पूरा कंक्रीट तोड़कर नए सिरे से डालने का काम पूरा कर लिया गया।

अभी एक्सप्रेसवे पर टोल को सस्पेंड ही रखेगा एनएचएआई

एनएचएआई के परियोजना निदेशक नवरत्न ने बताया कि हाईग्रेड सीमेंट का प्रयोग होने से मजबूती आएगी। इस लेन को 25 सितंबर तक खोलने की तैयारी है। संबंधित स्थान की नियमित निगरा करने के निर्देश प्राधिकरण ने कार्यदायी संस्था को दिए हैं।

इसकी शटरिंग 24 सितंबर तक खोली जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि कानपुर से लखनऊ आने वाले ट्रैफिक को ग्रीन फील्ड से बनी के पास रैंप के जरिए उतार दिया जा रहा है। वहीं लखनऊ से कानपुर जाने वाला ट्रैफिक एलिवेटेड रोड का प्रयोग पूर्व की तरह कर रहा है। उधर अभी एनएचएआई एक्सप्रेसवे पर टोल को सस्पेंड ही रखेगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें