होमक्राइमग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो, इस बार जुटेंगे 85 देशों के उद्योगपति और औद्योगिक घराने - international trade show in greater noida from september 25 this time industrialists and industrial houses from 85 countries will participate
क्राइम

ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो, इस बार जुटेंगे 85 देशों के उद्योगपति और औद्योगिक घराने - international trade show in greater noida from september 25 this time industrialists and industrial houses from 85 countries will participate

ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो, इस बार जुटेंगे 85 देशों के उद्योगपति और औद्योगिक घराने UP International Trade Show 2026: मुख्यमंत्री ने जोड़ा कि यह शो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया और…

Jagran के अनुसार31 जुलाई 2026 को 12:18 pm बजे
ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो, इस बार जुटेंगे 85 देशों के उद्योगपति और औद्योगिक घराने - international trade show in greater noida from september 25 this time industrialists and industrial houses from 85 countries will participate

सौजन्य से:- Jagran

ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो, इस बार जुटेंगे 85 देशों के उद्योगपति और औद्योगिक घराने

UP International Trade Show 2026: मुख्यमंत्री ने जोड़ा कि यह शो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया और मेक फार द वर्ल्ड के विजन को बढ़ाने और प ...और पढ़ें

HighLights

- यूपी फार ग्लोबल ग्रोथ:इनोवेशन,मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट्स थीम

- 29 सितम्बर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का दायरा बढ़ा

- 1.50 लाख बी टू बी, 4.50 लाख बी टू सी की सहभागिता का लक्ष्य

- 4000 से एमओयू और 3200 करोड़ के एमओयू मूल्य की संभावना

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विश्व के व्यापारिक घरानों को एक बार फिर बड़ा प्लेटफार्म मिलने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआइटीएस) आयोजित किया जा रहा है।

इंटरनेशनल ट्रेड शो को दुनिया के कारोबारियों, निर्यातकों को उत्तर प्रदेश का बाजार उपलब्ध कराने का बड़ा मंच माना जाता है। निवेश से लाभ की संभावना प्रदर्शित करने वाला इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआइटीएस) इसमें 85 देशों के 550 से अधिक अन्तरराष्ट्रीय कारोबारियों की हिस्सेदारी की संभावना है।इसमें चार हजार एमओयू, 3200 करोड़ से अधिक मूल्य के प्रस्तावित एमओयू और 13,500 करोड़ से अधिक बिजनेस इंक्वायरी होने की उम्मीद भी जतायी गयी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के चौथे यूपीआइटीएस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा यह शो औद्योगिक क्षमता, नवाचार, उत्पादों और निर्यात सामर्थ्य को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने जोड़ा कि यह शो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया और मेक फार द वर्ल्ड के विजन को बढ़ाने और प्रदेश की असीमित क्षमता प्रदर्शित करने का मंच भी है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सिंगापुर, ओमान, आस्ट्रिया, ब्राजील, थाइलैंड, जापान, इंडोनेशिया, रूस सहित अन्य देशों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उनकी यहां सहभागिता सुनिश्चित की जाए। देश और विदेश में आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक निवेशक, खरीदार सहभागी बनें।

खबरें और भी

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष ट्रेड शो की थीम यूपी फार ग्लोबल ग्रोथ: इनोवेशन, मैंन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट्स निर्धारित किया गया है। इसमें 2400 से अधिक प्रदर्शकों, 1.50 लाख से अधिक पंजीकृत बीटूबी ( बिजनेस टू बिजनेस) खरीदारों, 4.50 लाख से अधिक बीटूसी (बिजनेस टू कस्टमर) आगंतुकों और 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की सहभागिता का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा इस बार ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पाद), ओडीओसी, एमएसएमई(सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आइटी, रक्षा एवं एयरोस्पेस, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, पर्यटन एवं फिल्म, अक्षय ऊर्जा, आटो एवं इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मा एवं स्वास्थ्य, कौशल विकास, नागरिक उड्डयन, वित्तीय सेवाएं, स्टार्टअप, लाजिस्टिक्स, फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प, खादी, वस्त्र, चमड़ा, फर्नीचर तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों का प्रदर्शन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक सत्रों ( नालेज सेशन) को उद्योग जगत, निवेशकों और उद्यमियों के लिए उपयोगी बनाया जाए। कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं साइबर अपराध, इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण, बैंकिंग एवं वित्त, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नई श्रम संहिताएं, खाद्य प्रसंस्करण नीति, सड़क सुरक्षा, ई-कामर्स, वैश्विक मुक्त व्यापार समझौते, एमएसएमई पर विशेषज्ञ चर्चा की करायी जाए। प्रत्येक दिन शास्त्रीय संगीत, कथक, लोकनृत्य, लोकगायन, भजन, गजल तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आकर्षक आयोजन किया जाए, ताकि देश-विदेश से आये लोग उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का अनुभव कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेड शो में उद्यमी मित्र, विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों और युवाओं की सहभागिता भी बढायी जाएं। आगंतुकों, खरीदारों और उद्यमियों को बेहतर सुविधा एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो केवल व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि विकसित उत्तर प्रदेश और एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बाद में आन लाइन जुड़ी गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर ने यातायात व्यवस्था की तैयारियों का विवरण दिया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें