यूपी में मकान ढहा, सरकारी स्कूल नदी में समाया: 25 शहरों में बारिश; मगरमच्छ ने कुत्ते को मार डाला, 5 फीट सड़क धंसी - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Monsoon Alert | Heavy Rain Expected July 27 30 Forecast यूपी में मकान ढहा, सरकारी स्कूल नदी में समाया:25 शहरों में बारिश; मगरमच्छ ने कुत्ते को मार डाला, 5 फीट सड़क धंस…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh Monsoon Alert | Heavy Rain Expected July 27 30 Forecast
यूपी में मकान ढहा, सरकारी स्कूल नदी में समाया:25 शहरों में बारिश; मगरमच्छ ने कुत्ते को मार डाला, 5 फीट सड़क धंसी
- कॉपी लिंक
यूपी में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। सोमवार को गोरखपुर, बाराबंकी और अयोध्या समेत 25 से ज्यादा शहरों में बारिश हुई। सुबह करीब 7 बजे बलिया में एक प्राइमरी स्कूल सरयू नदी में समा गया। रविवार को इसी स्कूल का आधा हिस्सा नदी में गिर गया था।
हमीरपुर में 3 सेकेंड में एक मकान भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। लखीमपुर खीरी में नहर से निकले मगरमच्छ ने कुत्ते को मार डाला। कानपुर में इतनी तेज बारिश हुई कि कंपनीबाग चौराहे पर करीब 5 फीट सड़क धंस गई। सीवर ओवरफ्लो हो गए। इससे पहले, रविवार को उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे की सड़क धंस गई थी।
कासगंज में बारिश से सड़कों पर करीब 2 से 3 फीट पानी भर गया। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास 45 साल पुराना पीपल का पेड़ ढह गया। नीचे दबकर 2 कारें चकनाचूर हो गईं।
रामपुर में बारिश के बीच घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे नाले में गिर गए। नाले में बहाव इतना तेज था कि दोनों बह गए। 5 साल के समीर को लोगों को ने बचा लिया, लेकिन अब्दुल (7 साल) लापता है। दोनों थाना गंज क्षेत्र के खटकान मोहल्ले के हैं। समीर की तलाश की जा रही है।
मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। 50 जिलों में बहुत भारी और 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
उधर, पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से यूपी में नदियां उफान पर हैं। बलिया के दोहरीघाट इलाके में नहर का तटबंध टूटने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई। इसके अलावा, खराब मौसम के कारण काठमांडू जा रही एक इंटरनेशनल फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा।
6 तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
मानसूनी रेखा एक बार फिर से यूपी की तरफ बढ़ रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र भी और मजबूत हो रहा है। इस वजह से पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बढ़िया बारिश के आसार बन रहे हैं। 30 जुलाई तक यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम तो कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने और गिरने की भी आशंका है।
प्रदेश में आज कहां-कहां बारिश के आसार, देखिए
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
संभल में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे आसमान में काले बादल छा गए। 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। शाम 4 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो 5 बजे तक जिले के 100 से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में जोरदार बारिश में बदल गई। वहीं संभल शहर, चंदौसी, बहजोई, नरौली, सिरसी और गंवा में करीब तीन घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और शाम 7 बजे यह 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिले में 7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
- कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर में सोमवार को हुई बारिश के बाद बुढ़ाना तहसील के कसेरवा गांव में शाम करीब 4 बजे एक पुराने मकान की छत गिर गई। हादसे के समय छत के नीचे मौजूद पिता-पुत्र समेत तीन लोग मलबे में दब गए।
हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शाहपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को मलबे से बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहपुर भेजा गया।
- कॉपी लिंक
सचेत ऐप के अनुसार यूपी के 40 जिलों में अगले 3 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है।
ऑरेंज अलर्ट प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, रायबरेली, बुलंदशहर समेत कुल 40 जिलों में जारी किया गया है।
- कॉपी लिंक
रामपुर में लगातार बारिश के बीच घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चे नाले में गिर गए। तेज बहाव के कारण दोनों बहने लगे। स्थानीय लोगों ने 5 वर्षीय समीर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 7 वर्षीय अब्दुल अब भी लापता है। उसकी तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है।
दोनों बच्चे थाना गंज क्षेत्र के खटकान मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम सन्नू है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और लापता अब्दुल की तलाश शुरू कर दी।
बारिश के कारण नाले का जलस्तर और बहाव काफी तेज है, जिससे रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आ रही है।
- कॉपी लिंक
कासगंज में सोमवार दोपहर करीब एक घंटे की तेज बारिश ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सोरों गेट स्थित अंबेडकर पार्क मार्ग पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जिससे सड़क तालाब में बदल गई। जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा और कई दोपहिया वाहन बीच रास्ते में फंस गए। वहीं, सड़क पर भरे पानी में बच्चे नहाते नजर आए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क का स्तर नालियों से नीचे है, जबकि नालियां ऊंचाई पर बनाई गई हैं। इसी वजह से बारिश का पानी नालियों में जाने के बजाय सड़क पर जमा हो जाता है।
जलभराव से आसपास की दुकानों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पालिका और संबंधित विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया।
- कॉपी लिंक
वृंदावन में सोमवार दोपहर 3 बजे बांके बिहारी मंदिर के पास एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। हादसा मंदिर के गेट नंबर-5 से करीब 200 मीटर दूर स्थित गोपाल जी कार पार्किंग में हुआ। गनीमत रही कि उस समय मंदिर के पट बंद होने के कारण आसपास भीड़ नहीं थी और कोई जनहानि नहीं हुई।
पेड़ गिरने से पार्किंग में खड़ी दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग वहां जुट गए। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने का काम शुरू कराया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
कानपुर में सोमवार को बारिश से कंपनी बाग चौराहे पर अचानक सड़क धंस गई, जिससे वहां करीब 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर चौराहे के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जांच में पता चला कि चौराहे के नीचे से गुजर रही मुख्य सीवर लाइन करीब डेढ़ मीटर (करीब 5 फीट) तक टूट गई है। अधिकारियों के मुताबिक, सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क की नींव कमजोर हो गई थी। इसी दौरान एक ट्रक के गुजरने पर सड़क अचानक धंस गई।
घटना के बाद जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि सीवर लाइन की मरम्मत के बाद सड़क को दोबारा दुरुस्त किया जाएगा।
- कॉपी लिंक
बरेली में सोमवार दोपहर 3 बजे से बारिश हो रही है। सुबह से तेज उमस और गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन दोपहर बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
बारिश के कारण शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कई जगह लोगों ने घरों और दुकानों में ही रुकना बेहतर समझा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
- कॉपी लिंक
सहारनपुर में सोमवार को पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी क्षेत्र से गुजरने वाली नदी उफान पर आ गई। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया।
मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की कमान संभाली। पुलिस ने लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं से नदी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की। नदी किनारे मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और जोखिम न लेने की सलाह दी गई।
पुलिसकर्मी नदी किनारे लगातार गश्त करते रहे, जबकि प्रशासन जलस्तर पर नजर बनाए रहा। समय रहते की गई कार्रवाई के चलते किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम सामान्य होने तक नदी में न उतरने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पूरी तरह सामान्य होने तक पुलिस और राहत टीमें मौके पर तैनात रहेंगी।
- कॉपी लिंक
गाजियाबाद में सोमवार शाम करीब 3:50 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। घने बादल छाने के बाद करीब 20 से 25 मिनट तक मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई थी। सुबह न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 5 किमी प्रति घंटा रही।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में करीब 17 मिमी बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
- कॉपी लिंक
लखीमपुर खीरी के भीरा वन रेंज क्षेत्र में सोमवार शाम नहर किनारे एक मगरमच्छ ने कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। सुंदर नगर गांव के पास मगरमच्छ नहर से बाहर आया और बीच सड़क पर कुत्ते की गर्दन दबोच ली। इस दौरान वहां मौजूद लोग डर के कारण दूर खड़े रहे और घटना का वीडियो बनाते रहे।
कुछ देर तक मगरमच्छ कुत्ते को मुंह में दबोचे रहा। इसके बाद वाहन आने की आहट सुनते ही वह कुत्ते को लेकर वापस नहर में उतर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से इस इलाके में मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। नहर किनारे से किसान और स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाने की उम्मीद है।
- कॉपी लिंक
बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से पड़ रही तेज धूप और उमस के बीच दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश कभी तेज तो कभी हल्की फुहारों के रूप में होती रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
बारिश के बाद चांदपुर का मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।
- कॉपी लिंक
लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील क्षेत्र में सोमवार दोपहर 12 बजे मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
बहराइच में आज सुबह 10.15 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
कानपुर में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। धूप न निकलने से तापमान लुढ़का है, लेकिन उमस बरकरार है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शाम तक गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
- कॉपी लिंक
लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। दिन में रुक रुक कर भी बरसात होती रहेगी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इससे प्रदेश में भी बरसात का असर बढ़ेगा।
- कॉपी लिंक
बलिया के बैरिया तहसील स्थित गोपाल नगर टांड़ी गांव में सरयू नदी का कहर देखने को मिल रहा है। प्राथमिक विद्यालय का आधा हिस्सा रविवार को ही नदी के कटान की जद में आकर ढह गया था, जबकि बचा हुआ आधा हिस्सा सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे सरयू नदी में विलीन हो गया।
- कॉपी लिंक
आगरा में सोमवार सुबह से धूप निकली है। हवा नहीं चल रही। इससे उमस भरी गर्मी ने एक बार फिर से परेशान कर दिया है। दिन में बूंदाबांदी के आसार हैं। मगर, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया है। बिजली कड़कने के साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।
- कॉपी लिंक
अयोध्या में सोमवार को लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए। हालांकि, आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिन में हल्की बारिश का अलर्ट है। वहीं, सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नदी डेंजर लेवल 92.73 मीटर से 54 सेमी नीचे बह रही है।
- कॉपी लिंक
काठमांडू में खराब मौसम के कारण चीन सदर्न एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को रविवार देर रात लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। एयरलाइन की फ्लाइट CSN 3067, जो एयरबस A320neo विमान से संचालित हो रही थी, काठमांडू में खराब मौसम के चलते निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को लखनऊ भेजने का फैसला लिया।
- कॉपी लिंक
- गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घटने से कटान तेज हो गया है। तरबगंज और करनैलगंज तहसील क्षेत्रों में बीते 24 घंटों से नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले जहां बढ़ते जलस्तर से परेशानी थी, अब घटते जलस्तर से कटान की समस्या गंभीर हो गई है।
- नदी के तेज कटान के कारण किसानों के खेतों में लगी गन्ने और धान की फसलें नदी में समा रही हैं। इसके साथ ही उपजाऊ कृषि भूमि भी कटकर नदी में विलीन हो रही है। तरबगंज और करनैलगंज तहसील प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है और मुआवजे के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज रहा है।
- कॉपी लिंक
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा लोकार्पण के महज 12 दिन बाद ही धंसने का मामला सामने आया है। उन्नाव जिले के कोरारी क्षेत्र में कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर लगातार बारिश के बीच सड़क का हिस्सा धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। निर्माण एजेंसी की टीम के मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करने वीडियो भी सामने आया है। घटना उन्नाव के कोरारी क्षेत्र में किलोमीटर-64 के पास हुई।
- कॉपी लिंक
बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र में सुपापाली गांव के पास दोहरीघाट नहर परियोजना का तटबंध टूट गया। इससे सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई। किसानों का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से अचानक नहर में ज्यादा पानी आने लगा। देखते ही देखते नहर ओवरफ्लो हो गई। दबाव बढ़ने से तटबंध टूट गया। नहर का पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं, जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है।
- कॉपी लिंक
- बात खरी हैBJP विधायकों पर सवार हुआ कुंभकरण: एक्सप्रेस-वे पर मंत्रीजी की बात टाली गई, जूते खाकर मनचला टीचर खो गया
- नोएडा में 6 साल के बच्चे की मौत के 5-जिम्मेदार: अथॉरिटी के सीईओ ने कभी जांच नहीं की; ठेकेदार मनमानी करता रहा
- भास्कर एनालिसिस'NEET आंदोलन' कितना बड़ा गेमचेंजर: जंतर-मंतर पर राहुल-अखिलेश साथ; क्या यूपी में मिलेगा सियासी फायदा
- भास्कर इन्वेस्टिगेशनआप आटा खा रहे हैं या सफेद पत्थर: यूपी की फैक्ट्रियों में गेहूं के साथ पत्थर की पिसाई, मजदूर बनकर रिपोर्टर का खुलासा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


