यूपी में मानसून की री-एंट्री: 25 से 27 सितंबर तक इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 60 KM/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में सितंबर के अंत में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है. मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा 23 सितंबर 2026 को जारी प्रभाव आध…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश में सितंबर के अंत में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है. मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा 23 सितंबर 2026 को जारी प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार, 24 से 27 सितंबर के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव और तेज हवाओं से नुकसान को लेकर लोगों व किसानों को सचेत रहने की सलाह दी है.
पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश का पूर्वानुमान
23 और 24 सितंबर को पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर और पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. इसके बाद 25 से 27 सितंबर के बीच राज्य भर में मानसून का असर व्यापक रहेगा, जहां लगभग सभी स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं और 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है.
इन जिलों के लिए भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 25 सितंबर को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली और अमेठी में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, गाजीपुर, सीतापुर, हरदोई, गोंडा और आसपास के क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटे (झोंको में 60 किमी/घंटे) की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं और भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है.
Advertisement
किसानों और आम जनता के लिए विशेष एडवाइजरी
भारी बारिश और आंधी के कारण गन्ने, खरीफ मक्का, धान, पपीते और केले की फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेतों में जल निकासी की नालियां साफ रखने, तेज हवाओं के दौरान सिंचाई रोकने और फसलों को सहारा देने की सलाह दी है. आम जनता को सलाह दी गई है कि वज्रपात के समय पेड़ों के नीचे आश्रय न लें, जर्जर मकानों व निचले जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें और जरूरत पड़ने पर 'दामिनी' और 'मौसम' ऐप का उपयोग करें.
सीतापुर में बड़ा हादसा
इस बीच सीतापुर की पंजाबी धर्मशाला में बारिश के कारण छज्जे पर तनी पॉलिथीन में पानी भर गया, जिससे बढ़े वजन के कारण छज्जा भरभराकर गिर पड़ा. इस दर्दनाक हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे घायलों को तुरंत बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलते ही डीएम और एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


