होमधर्म-आस्थावाराणसी में 24 घंटे बाद बारिश का अलर्ट: पूरे मानसून में 17% हुई अधिक बरसात हुई, 20 दिन बाद घाट पर हुई गंगा आरती - Varanasi News
धर्म-आस्था

वाराणसी में 24 घंटे बाद बारिश का अलर्ट: पूरे मानसून में 17% हुई अधिक बरसात हुई, 20 दिन बाद घाट पर हुई गंगा आरती - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Weather Update | Monsoon Rain Ganga Aarti Water Level Alert वाराणसी में 24 घंटे बाद बारिश का अलर्ट:पूरे मानसून में 17% हुई अधिक बरसात हुई, 20 दिन बाद घाट पर हुई…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
वाराणसी में 24 घंटे बाद बारिश का अलर्ट:  पूरे मानसून में 17% हुई अधिक बरसात हुई, 20 दिन बाद घाट पर हुई गंगा आरती - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- Varanasi Weather Update | Monsoon Rain Ganga Aarti Water Level Alert

वाराणसी में 24 घंटे बाद बारिश का अलर्ट:पूरे मानसून में 17% हुई अधिक बरसात हुई, 20 दिन बाद घाट पर हुई गंगा आरती

- कॉपी लिंक

वाराणसी में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है। सुबह शहर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 5 किमी प्रति घंटा रही, जबकि वातावरण में नमी 78% दर्ज की गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 78 रहा।

1 जून से 21 सितंबर तक वाराणसी में 904.5 MM बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य बारिश से 17% अधिक है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू हो गई है। हालांकि, जाते-जाते मानसून एक बार फिर मौसम में बदलाव ला सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मौसम तंत्र के प्रभाव से बुधवार से अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

20 दिन बाद पुराने स्थल पर हुई गंगा आरती

गंगा का जलस्तर घटने के बाद अस्सी घाट पर सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। करीब 20 दिन बाद मंगलवार को गंगा आरती फिर अपने पुराने स्थल पर हुई।

गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पिछले दिनों आरती का स्थान बदलना पड़ा था। गंगा सेवा समिति के बलराम मिश्रा ने बताया कि अस्सी घाट पर जमी सिल्ट की सफाई तीर्थ पुरोहित परिवारों ने मिलकर की। घाट की सफाई के बाद श्रद्धालुओं के लिए पुराने स्थान पर गंगा आरती शुरू कर दी गई है।

84 घाटों का संपर्क अभी भी टूटा

गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद वाराणसी में स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। करीब 84 घाटों पर गंगा के पानी और सिल्ट का असर अब भी बना हुआ है। कई जगह घाटों के बीच संपर्क मार्ग पूरी तरह साफ नहीं हो सके हैं।

इसके चलते एक घाट से दूसरे घाट तक जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घाटों की सफाई का काम जारी है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें