यूपी में 24 जिलों में बारिश का अलर्ट: काशी में हर घंटे 1 से 2 सेंटीमीटर बढ़ रहीं गंगा, बिजनौर में BSA-आवास विकास ऑफिस में घुसा पानी - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - UP Monsoon Update | Heavy Rain Forecast Kanpur Weather Alert LIVEयूपी में 24 जिलों में बारिश का अलर्ट:काशी में हर घंटे 1 से 2 सेंटीमीटर बढ़ रहीं गंगा, बिजनौर में BSA-आवास…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- UP Monsoon Update | Heavy Rain Forecast Kanpur Weather Alert
LIVEयूपी में 24 जिलों में बारिश का अलर्ट:काशी में हर घंटे 1 से 2 सेंटीमीटर बढ़ रहीं गंगा, बिजनौर में BSA-आवास विकास ऑफिस में घुसा पानी
- कॉपी लिंक
यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसमें ललितपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र में भारी बरसात का अलर्ट है। लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। गुरुवार को वाराणसी, मेरठ, बिजनौर समेत 29 शहरों में औसत 1.1 मिमी बारिश हुई।
बिजनौर में सड़कें तालाब बन गईं। बेसिक शिक्षा अधिकारी और आवास विकास के दफ्तर में पानी भर गया। पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से नदियां उफान पर हैं। मेरठ में कटान की वजह से गंगा किनारे पर लगा बिजली का टावर बह गया।
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़कर 61.84 मीटर पर पहुंच गया है। नदी का जलस्तर लगभग 1 से 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। प्रशासन ने बोटिंग पर रोक लगा दी है। बलिया में सरयू नदी का कटान तेज हो गया है। 2 मकान नदी में समा गए। जबकि 100 से अधिक परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, सैटेलाइट इमेज में यूपी के करीब 70-80% हिस्से से बादल गायब दिख रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव अब मध्य भारत की तरफ बढ़ गया है। इस वजह से यूपी में मानसूनी गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है।
बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें-
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
मानसूनी द्रोणी फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति में है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बना गहन अवदाब पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तट पार कर मध्य भारत की ओर बढ़ गया है। इसके कारण मानसूनी गतिविधियां उत्तर प्रदेश से हटकर मध्य भारत की ओर केंद्रित हो गई हैं।साथ ही, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों तक सीमित रहने की वजह से पूरे प्रदेश में बारिश का दायरा सिमट गया है।
31 जुलाई को कहां-कहां बारिश की संभावना?
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP के मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं मिलेगी, योगी सरकार ने ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी

लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह - lucknow university third campus land cabinet approval key

प्रयागराज में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को, 1.5 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण का दावा


