होमक्राइमयूपी में 23 सहायक पुलिस अधीक्षकों की तैनाती, IITian दिनेश बने अयोध्या के ASP, देखें पूरी लिस्ट
क्राइम

यूपी में 23 सहायक पुलिस अधीक्षकों की तैनाती, IITian दिनेश बने अयोध्या के ASP, देखें पूरी लिस्ट

यूपी सरकार ने 2023-24 बैच के 23 नए युवा आईपीएस अफसरों को अलग-अलग जिलों में पहली तैनाती दे दी है। दिनेश गोदारा को अयोध्या का एएसपी बनाया गया है। हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था को दु…

Navbharat Times के अनुसार21 अगस्त 2026 को 06:55 am बजे
यूपी में 23 सहायक पुलिस अधीक्षकों की तैनाती, IITian दिनेश बने अयोध्या के ASP, देखें पूरी लिस्ट

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी सरकार ने 2023-24 बैच के 23 नए युवा आईपीएस अफसरों को अलग-अलग जिलों में पहली तैनाती दे दी है। दिनेश गोदारा को अयोध्या का एएसपी बनाया गया है।

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शासन की ओर से लगातार किए जा रहे IPS अफसरों के तबादले के बीच गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने 2023 व 2024 बैच के 23 युवा IPS अफसरों को अलग-अलग जिलों और कमिश्नरेट में पहली रेगुलर पोस्टिंग दे दी है। हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में 22 जून से 21 अगस्त तक फेज-II की कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन अफसरों को सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पदों पर नई तैनाती दी गई है। DGP मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन सभी युवा अफसरों को संबंधित जनपदों में पुलिस लाइन के प्रभार के साथ महत्वपूर्ण फील्ड जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

18 लाख का पैकेज छोड़ IPS बने IITian दिनेश गोदारा

नियमित तैनाती पाने वाले अफसरों में सबसे चर्चित नाम UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 150वीं रैंक हासिल करने वाले दिनेश गोदारा का है, जिन्हें अयोध्या का ASP बनाया गया है। राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले दिनेश ने प्रतिष्ठित IIT गुवाहाटी से केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक किया है। बताया जाता है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें एक मल्टीनेशनल कंपनी से करीब 18 लाख का सालाना का जॉब पैकेज मिला था, लेकिन उन्होंने कॉरपोरेट करियर ठुकराकर प्रशासनिक सेवा की राह चुनी और अब रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

2023 बैच के 12 अफसरों को तैनाती

2023 बैच के अन्य अफसरों में दिल्ली के शुभम जैन को वाराणसी कमिश्नरेट और मध्य प्रदेश की रहने वाली सृष्टि जैन को अलीगढ़ का ASP बनाया गया है। इसके अलावा मानसी को बस्ती, बजरंग प्रसाद को आगरा, प्रेमसुख दरिया को बुलंदशहर, विनय कुमार यादव को सीतापुर, संचित शर्मा को गौतमबुद्धनगर, एस. दीप्ति चाह्वाण को प्रयागराज, श्लोक गौतम को हरदोई, दीक्षा भोरिया को मेरठ और सुमेध मिलिंद जाधव को बदायूं में रेगुलर तैनाती मिली है।

2024 बैच के 11 ट्रेनी IPS भी फील्ड में उतरे

2024 बैच के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों में अंकित बंसल को लखनऊ कमिश्नरेट, अंजना दहिया को कानपुर कमिश्नरेट और अभय राजेंद्र दागा को गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। जयबिंद कुमार गुप्ता को फिरोजाबाद, प्रदीप कुमार को उन्नाव, सम्यक चौधरी को देवरिया, कनिष्क आर जमकर को बहराइच, सारिका चौधरी को सहारनपुर, ईश्वर लाल गुर्जर को आजमगढ़, सिमरन सिंह को झांसी और मोहम्मद आफताब आलम को बाराबंकी में रेगुलर पद पर तैनात किया गया है।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें