होमराजनीतियूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
राजनीति

यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज बारिश का अनुमान जताया ह…

abplive.com के अनुसार18 अगस्त 2026 को 01:55 am बजे
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

सौजन्य से:- abplive.com

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज बारिश का अनुमान जताया है. 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है.

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. जिसकी वजह से नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई हैं. मौसम विभाग ने आज 18 अगस्त को भी प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश होने के आसार जताए हैं. वहीं प्रयागराज-वाराणसी समेत प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक़ बंगाल की खाड़ी के पास बने डिप्रेशन की वजह से उत्तर प्रदेश में भी मानसूनी सक्रिय बना हुआ हैं और रह-रहकर बारिश का दौर जारी है. IMD ने आज भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में अनेक स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

लखनऊ से वाराणसी तक झमाझम बारिश

राजधानी लखनऊ में दो दिनों से बारिश का दौर जारी है. आज सुबह से भी जनपद में काले बादल छाए हैं और कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही हैं. दिनभर आज यहां रह-रहकर बारिश होती रहेगी. शाम को बारिश की रफ़्तार में थोड़ी ब्रेक लग सकती हैं. वहीं सीतापुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी व आसपास के इलाकों में भी जमकर बारिश हो रही है. नोएडा-गाजियाबाद में बादल छाए हैं. शाम के समय यहां हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं.

इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

यूपी में आज प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मीरजापुर, गाज़ीपुर, चंदौली, संत रविदास नगर, सोनभद्र, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली और रामपुर में आज अनेक जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर

वहीं आगरा, फ़िरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, कानपुर, कन्नौज, हमीरपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, फ़तेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मऊ, देवरिया और बलिया में आज अनेक स्थानों बारिश होगी. लेकिन, कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, हरदोई, बदायूं, सँभल, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, महोबा, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर और ललितपुर में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं. जबकि नोएडा. ग़ाज़ियाबाद, बागपत, मेरठ, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, हापुड़, झांसी, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में एक या दो जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं.

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें