भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को रविकिशन ने दी बधाई: कहा-उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Ravi Kishan Praises UP Leaders Appointment In BJP National Team | News भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को रविकिशन ने दी बधाई:कहा-उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्ज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Ravi Kishan Praises UP Leaders Appointment In BJP National Team | News
भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को रविकिशन ने दी बधाई:कहा-उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा
- कॉपी लिंक
गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में उत्तर प्रदेश के 6 नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर सभी को बधाई दी है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार होगा।
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री, जबकि रेखा वर्मा और तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. भोला सिंह और राज्यसभा सांसद संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।
सांसद रवि किशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के छह नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। यह निर्णय पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और उत्तर प्रदेश हमेशा पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। राष्ट्रीय टीम में प्रदेश के नेताओं की महत्वपूर्ण भागीदारी से उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।
रवि किशन ने सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

नितिन की 'नबीन' टीम: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और 'मिशन 2029' पर नजर रखते हुए रीसेट बटन दबाया

योगी आदित्यनाथ सरकार का परिवहन निगम के आउटसोर्स कार्मिकों को तोहफा, मानदेय में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी - yogi adityanath governments gift to outsourced transport corporation personnel a 5 hike in honorarium

BJP की नई टीम में यूपी का दबदबा, ओबीसी चेहरों की भरमार, प्रदेश से 8 नाम


