उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली तेज रफ्तार, 22 दिनों में 42% लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है. बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षक, शिक्षणेत्तर क…

सौजन्य से:- hindi.theprint.in
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है. बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक 5,40,878 लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है.
8 जुलाई को वाराणसी से बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए शुरू हुई योजना के 22 दिनों में करीब 42 प्रतिशत पात्र लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी की गई. वहीं 26 जुलाई को आगरा से उच्च शिक्षा विभाग को योजना में शामिल किए जाने के बाद सिर्फ चार दिनों में करीब 47 प्रतिशत लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी हो गई.
तीनों विभागों में कुल 12,89,018 पात्र लाभार्थी शामिल हैं. इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के 4,57,390, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 65,754 और उच्च शिक्षा विभाग के 17,734 लाभार्थी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं.
महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि योजना को मिशन मोड में लागू किया जा रहा है. ई-केवाईसी पूरी होने के बाद लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. सरकार सभी जिलों और संस्थानों में प्रगति की नियमित समीक्षा कर रही है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP के मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं मिलेगी, योगी सरकार ने ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी

लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह - lucknow university third campus land cabinet approval key

प्रयागराज में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को, 1.5 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण का दावा


