कांवड़ यात्रा पर पुष्पवर्षा के सहारे सीएम योगी ने रखी 2027 चुनाव की नींव: मंच से रालोद संग दिया गठबंधन का संदेश - kanwar yatra cm yogi laid a strong foundation for up elections 2027 by showering flowers on kanwariyas rld mp and mla on stage and gave the message of alliance
कांवड़ यात्रा पर पुष्पवर्षा के सहारे सीएम योगी ने रखी 2027 चुनाव की नींव: मंच से रालोद संग दिया गठबंधन का संदेश योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर 2027 के विधानसभा चुनावों की मजबूत नींव रखी, जिसमें हिंदुत्व और…

सौजन्य से:- Jagran
कांवड़ यात्रा पर पुष्पवर्षा के सहारे सीएम योगी ने रखी 2027 चुनाव की नींव: मंच से रालोद संग दिया गठबंधन का संदेश
योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर 2027 के विधानसभा चुनावों की मजबूत नींव रखी, जिसमें हिंदुत्व और गठबंधन का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम मे ...और पढ़ें
HighLights
- योगी ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर 2027 चुनाव की नींव रखी
- भाजपा ने हिंदुत्व और गठबंधन की मजबूती का संदेश दिया
- रालोद सांसद-विधायक मंच पर, गठबंधन की एकजुटता दिखी
जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रत्येक राजनीतिक दल इसकी तैयारी में जुटा है।शनिवार को कांवड़ यात्रियों पर सरकार की पुष्पवर्षा भी भाजपा की 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी से कम नहीं था। सरकार ने इस कार्यक्रम की तैयारी में पूरी ताकत लगाकर हिंदुत्व का संदेश देने का प्रयास किया।वहीं मंच पर भी योगी आदित्यनाथ ने गठबंधन की मजबूती दिखाने के लिए रालोद के बिजनौर सांसद चंदन चौहान और सिवालखास से विधायक गुलाम मोहम्मद को भी साथ साथ रखा।
भाजपा हिंदुत्व के नारे के सहारे ही प्रदेश में दो बार से सरकार बना रही है। वर्ष 2027 के चुनाव में भी वह तीसरी बार सत्ता पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
कांवड़ियों के स्वागत में सरकार ने लगा दी पूरी जान
हालांकि प्रत्येक राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुटा है लेकिन भाजपा के लिए कांवड़ यात्रा रामबाण साबित हुई। इस मौके को भुनाने में भी संगठन और सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी।हिंदुत्व का संदेश देने के लिए सरकार ने शिवभक्त कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। इस भव्य स्वागत के जरिये कांवड़ लेने गए करोड़ों लोगों को रिझाना। प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रियों पर हर साल पुष्पवर्षा करती है लेकिन दो वर्षों से हाईवे की दुल्हैड़ा चुंगी पर मंच सजाकर यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे गाजियाबाद से बंद, NH-9 और ईस्टर्न पेरीफेरल से ट्रैफिक चालू
भाजपा की चुनावी तैयारी इस बात को कर रही साबित
भाजपा की चुनावी तैयारी इस बात से भी साबित हो रही है कि इस बार कार्यक्रम पिछले वर्ष की तुलना में काफी जोरदार रहा।कई कुंतल फूल मंच से और आसमान से बरसाये गए। मंच पर भाजपा के कई जनपदों के जनप्रतिनिधि और मेरठ के संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कांवड़ियों की खुशी ने भाजपाईयों को संतोष भी दिया कि उनका प्रयास सफल रहा।
यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत
मंच पर रालोद के सांसद और विधायक को रखा साथ, दिया गठबंधन का संदेश
मंच से योगी आदित्यनाथ ने मजबूत गठबंधन का भी संदेश दिया।पुष्पवर्षा के दौरान एक एक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी बारी बारी से मुख्यमंत्री के पास आते रहे और पुष्पवर्षा में सहयोग करते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिजनौर से रालोद के सांसद चंदन चौहान और सिवालखास से विधायक गुलाम मोहम्मद को भी अपने पास बुलाकर उनसे भी पुष्पवर्षा कराई।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

रेलयात्रियों के लिए Good news : चित्रकूट से सीधे जुड़ेगा प्रतापगढ़ व लखनऊ, कानपुर में नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन, कोच भी दोगुने - chitrakoot lucknow via pratapgarh to be direct trains no changing in kanpur and double coaches also

लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला

मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'


