होमक्राइमयूपी चुनाव 2027, मुहम्मदाबाद में फिर गरमाई सियासत: अंसारी परिवार को चुनौती देने के लिए नए चेहरे की तलाश में भाजपा; आनंद राय 'मुन्ना' ने दावेदारी तेज की - Ghazipur News
क्राइम

यूपी चुनाव 2027, मुहम्मदाबाद में फिर गरमाई सियासत: अंसारी परिवार को चुनौती देने के लिए नए चेहरे की तलाश में भाजपा; आनंद राय 'मुन्ना' ने दावेदारी तेज की - Ghazipur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Ghazipur - Muhammadabad BJP Strategy | Anand Rai Munna Challenges Ansari Family यूपी चुनाव 2027, मुहम्मदाबाद में फिर गरमाई सियासत:अंसारी परिवार को चुनौती देने के लिए नए चेहरे की तला…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 जुलाई 2026 को 11:26 am बजे
यूपी चुनाव 2027, मुहम्मदाबाद में फिर गरमाई सियासत:  अंसारी परिवार को चुनौती देने के लिए नए चेहरे की तलाश में भाजपा; आनंद राय 'मुन्ना' ने दावेदारी तेज की - Ghazipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Ghazipur

- Muhammadabad BJP Strategy | Anand Rai Munna Challenges Ansari Family

यूपी चुनाव 2027, मुहम्मदाबाद में फिर गरमाई सियासत:अंसारी परिवार को चुनौती देने के लिए नए चेहरे की तलाश में भाजपा; आनंद राय 'मुन्ना' ने दावेदारी तेज की

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के साथ ही पूर्वांचल की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल सीटों में शामिल मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की सियासत एक बार फिर गर्म होने लगी है। कभी स्वर्गीय भाजपा विधायक कृष्णानंद राय और मुख्तार अंसारी परिवार के ब

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से पार्टी इस सीट पर नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटी हुई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा इस बार केवल पारंपरिक समीकरणों के भरोसे नहीं रहना चाहती, बल्कि ऐसा उम्मीदवार मैदान में उतारना चाहती है जो अंसारी परिवार के प्रभाव को सीधे चुनौती दे सके।

भाजपा में नए चेहरे की तलाश, आनंद राय 'मुन्ना' पर बढ़ी चर्चा

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व 2022 में हारी हुई सीटों की समीक्षा कर रहा है और मुहम्मदाबाद भी उन सीटों में शामिल है, जिन पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम में कई नामों पर चर्चा चल रही है।

पूर्व विधायक अलका राय के पुत्र पियूष राय जहां अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, वहीं स्वर्गीय कृष्णानंद राय के भतीजे आनंद राय 'मुन्ना' का नाम भी तेजी से चर्चा में है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क उन्हें भाजपा के संभावित दावेदारों में मजबूत स्थिति प्रदान कर रहे हैं।

आनंद राय लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उनकी पत्नी श्रद्धा राय वर्तमान में भांवरकोल ब्लॉक प्रमुख हैं। स्थानीय स्तर पर उनका संगठनात्मक नेटवर्क मजबूत माना जाता है। गांवों में लगातार दौरे, सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी और आम लोगों से सीधा संवाद उनकी राजनीतिक पहचान का हिस्सा बन चुके हैं।

क्षेत्र के कई लोगों का मानना है कि कृष्णानंद राय की राजनीतिक विरासत से जुड़े मतदाताओं के बीच आनंद राय की स्वीकार्यता बढ़ी है। यही वजह है कि भाजपा समर्थकों के बीच भी उनका नाम गंभीरता से लिया जा रहा है।

अंसारी परिवार में भी बढ़ी हलचल

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी के सामने भी चुनौतियां कम नहीं हैं। राजनीतिक चर्चाओं में यह बात लगातार सामने आ रही है कि अंसारी परिवार के भीतर ही टिकट और नेतृत्व को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि परिवार के अन्य सदस्य भी अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर सक्रिय हो रहे हैं। हालांकि अभी किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इन अटकलों ने क्षेत्र की राजनीति को और रोचक बना दिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि अंसारी परिवार के भीतर मतभेद खुलकर सामने आते हैं तो इसका सीधा असर चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है।

बसपा भी साध रही समीकरण

मुहम्मदाबाद की राजनीति को दिलचस्प बनाने वाला एक और पहलू बहुजन समाज पार्टी की सक्रियता है। घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय के लगातार क्षेत्रीय दौरों ने राजनीतिक चर्चाओं को नया आयाम दिया है।

बसपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी इस सीट को लेकर गंभीर है और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश कर रही है। यदि बसपा मजबूत उम्मीदवार उतारती है तो मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

कृष्णानंद राय और मुख्तार अंसारी की विरासत से जुड़ी है सीट

मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट केवल एक सामान्य राजनीतिक क्षेत्र नहीं मानी जाती। यह सीट लंबे समय तक स्वर्गीय कृष्णानंद राय और मुख्तार अंसारी के राजनीतिक प्रभाव के कारण पूरे प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय रही है।

2005 में कृष्णानंद राय की हत्या के बाद यह सीट प्रदेश की सबसे संवेदनशील और चर्चित सीटों में शामिल हो गई थी। इसके बाद हर चुनाव में यहां का मुकाबला प्रदेशभर की निगाहों में रहा है।

2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार सुहैब अंसारी ने भाजपा की अलका राय को हराकर सीट अपने नाम की थी। अब 2027 की ओर बढ़ते राजनीतिक माहौल में भाजपा इस सीट को फिर से अपने कब्जे में लेने की रणनीति पर काम कर रही है।

बदल रहा है मुहम्मदाबाद का राजनीतिक मिजाज

स्थानीय राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि इस बार चुनाव केवल परंपरागत जातीय और राजनीतिक समीकरणों तक सीमित नहीं रहेगा। विकास, क्षेत्रीय उपस्थिति, संगठनात्मक मजबूती और उम्मीदवार की व्यक्तिगत स्वीकार्यता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इसी वजह से भाजपा के भीतर नए चेहरे की तलाश और आनंद राय 'मुन्ना' जैसे नेताओं की बढ़ती सक्रियता को विशेष महत्व दिया जा रहा है। वहीं अंसारी परिवार अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में जुटा है और बसपा भी अवसर तलाश रही है।

ऐसे में मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर पूर्वांचल की सबसे दिलचस्प और बहुचर्चित चुनावी सीटों में शामिल होता नजर आ रहा है, जहां आने वाले महीनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की पूरी संभावना है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें