यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अनुप्रिया पटेल का बड़ा ऐलान, जानिये 2027 में किसका साथ देगा अपना दल?
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अनुप्रिया पटेल का बड़ा ऐलान, जानिये 2027 में किसका साथ देगा अपना दल? अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को कार्यकर्ता समागम में पहुंचीं. By ETV Bharat Ut…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अनुप्रिया पटेल का बड़ा ऐलान, जानिये 2027 में किसका साथ देगा अपना दल?
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को कार्यकर्ता समागम में पहुंचीं.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 2, 2026 at 10:26 PM IST
बहराइच : अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को कार्यकर्ता समागम में पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान किया.
उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव हमारे नजदीक हैं. पार्टी पूरे पांच साल तैयारी करती है. हमारे कार्य, हमारे कार्यकर्ता 365 दिन, 24 घंटे जनता के बीच में मौजूद रहते हैं, लेकिन चुनाव एक अहम पड़ाव है. उन्होंने कहा कि हमें गठबंधन में और हमारे गठबंधन के लिए तीसरी बार ये एक अवसर है कि हम जनता का आशीर्वाद प्राप्त करें.
उन्होंने कहा कि बहराइच जनपद में हमारे इस कार्यकर्ता समागम के जरिए सभी कार्यकर्ताओं, सभी पदाधिकारियों को, सभी समर्थकों को हमने यही संदेश दिया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन की जीत को सुनिश्चित करना और अपना दल 100% स्ट्राइक रेट हासिल करे.
उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कार्यकर्ता, सभी पदाधिकारी, एक-एक बूथ पर जहां-जहां भी जो कमियां हैं, उसको दुरुस्त करें और एक-एक बूथ हमें जीतना है, ताकि हम 100% स्ट्राइक रेट हासिल करें अपनी पार्टी के लिए और अपने गठबंधन के जो भी साथी जिस भी दल से जहां भी लड़ रहे हैं, उनको अपना दल के कार्यकर्ता एक-एक बूथ से मजबूती दे सकें, जिससे हमारे एनडीए गठबंधन की और भी ज्यादा शानदार जीत 2027 में सुनिश्चित हो सके.
उन्होंने कहा कि हमने स्पष्ट कर दिया है कि 2014 से लगातार पांच चुनाव अपना दल ने एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर लड़े हैं और हर चुनाव में हमारे तीन लोकसभा चुनाव, दो विधानसभा चुनाव, एनडीए गठबंधन उत्तर प्रदेश की जनता की पहली पसंद रहा है. विपक्ष तो कहीं दूर-दूर तक नजर भी नहीं आता है.
उन्होंने कहा कि जिस तरीके से केंद्र सरकार और राज्य सरकार के काम उत्तर प्रदेश की जनता के जीवन में परिवर्तन लाए हैं और अपना दल के कार्यकर्ता और हमारे तमाम दल जो एनडीए में शामिल हैं, सभी के कार्यकर्ता जिस तरीके से आम जनता के बीच में डटे रहे हैं, उसको देखते हुए हमें पूरा विश्वास है कि एनडीए गठबंधन तीसरी बार लगातार उत्तर प्रदेश की जनता की पहली पसंद बनकर उभरेगा.
उन्होंने कहा कि पिछली बार से भी ज्यादा मजबूत नतीजे और ज्यादा मजबूत जीत एनडीए गठबंधन की इस बार सुनिश्चित होगी. उन्होंने कहा कि पिछली बार हम 17 सीटों पर लड़े थे, 13 सीटों पर हमने सफलता प्राप्त की थी. इस बार अभी सीटों के बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं हुई है, बहुत जल्दबाजी होगी ऐसा कहना. अभी हमारी जो पूरी दृष्टि है, वो केवल इस पर केंद्रित है कि संगठन में, हर विधानसभा में, हर जिले में, जहां-जहां जो कमियां हैं, कहीं कोई रखती है, कहीं कोई कमजोरी है, उसको दूर करना है.
उन्होंने कहा कि हर बूथ पर हमारी मजबूत तैयारी हो. उन्होंने कहा कि अगर हम संगठनात्मक तरीके से बूथों पर मजबूत रहेंगे, तभी हम चुनाव में कोई परिणाम भी दे पाएंगे. उन्होंने कहा कि पिछली बार हम 100% पर नहीं पहुंचे थे, लेकिन हमने 80% से भी ज्यादा प्राप्त किया है. राम मंदिर मामले में उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं और एक व्यापक स्तर पर लोगों की भावनाओं को ठेस भी पहुंची, लेकिन सरकार ने इसका संज्ञान भी लिया.
उन्होंने कहा कि इस पर एसआईटी भी गठित हुई, जांच चल रही है. आठ लोगों की गिरफ्तारियां हुईं और पूरा प्रदेश देख रहा है कि किस तरीके से उनकी पूरी संपत्तियों की उनके रिश्तेदारों की रिश्तेदारों की संपत्तियों की भी जांच चल रही है. एसआईटी की जांच अभी पूरी नहीं हुई है. हमें फाइनल रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


