होमक्राइमयूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी (UP Police Constable Result 2026 Out) - कटऑफ, डाउनलोड लिंक
क्राइम

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी (UP Police Constable Result 2026 Out) - कटऑफ, डाउनलोड लिंक

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई 2026 को जारी कर…

competition.careers360.com के अनुसार2 अगस्त 2026 को 08:18 am बजे
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी (UP Police Constable Result 2026 Out) - कटऑफ, डाउनलोड लिंक

सौजन्य से:- competition.careers360.com

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in या uppbpb.gov.in/Home/Result पर जाकर अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि की सहायता से यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 से 10 जून 2026 तक किया गया था। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक इस लेख में दिया गया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026 यहां देखें

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक पर जाएं

This Story also Contains

- यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026- अवलोकन व तिथियां

- यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 डाउनलोड प्रक्रिया

- यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण

- यूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ 2026

- यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया

प्राधिकरण द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कांस्टेबल परीक्षा में शामिल 76184 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा (UP police constable written exam in hindi) में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा डीवी और पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी और पीएसटी का आयोजन 17 अगस्त से प्रस्तावित है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर रिजल्ट के साथ ही यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की और कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ के अनुसार, अनारक्षित पुरुष वर्ग का कटऑफ 258.03661 जबकि अनारक्षित महिला वर्ग कटऑप 255.84346 रहा है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ देखें -

इस परीक्षा में लगभग 24 लाख से अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। लिखित परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे गए थे, जिनके लिए कुल 300 अंक निर्धारित थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अंक दिए गए थे, जबकि गलत उत्तर पर 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान था। इसके बाद बोर्ड ने 20 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर 23 जून 2026 तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया था। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद कांस्टेबल रिजल्ट जारी किया गया है।

महत्वपूर्ण लेख: यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त योग्यता का आकलन कर अगले चरण के लिए बुलाय़ा जाता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के साथ या उसके बाद बोर्ड कट-ऑफ अंक और चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर सकता है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों, जैसे दस्तावेज सत्यापन (Document Verification), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा।

यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 कब जारी होगा, रिजल्ट कैसे चेक करें, कट-ऑफ और चयन प्रक्रिया की जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

ये भी पढ़ें:- यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन । यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2026 राज्य की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में से एक है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32,679 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, रिजल्ट, कट-ऑफ, चयन प्रक्रिया और अन्य प्रमुख विवरण नीचे दिए गए अवलोकन में देखे जा सकते हैं।

पढ़ें:- आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप (PDF Format) में आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के आधार पर चयन सूची में अपना नाम जांच सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

- होम पेज पर उपलब्ध “UP Police Constable Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

- लिंक पर क्लिक करते ही लॉगइन का टैब ओपन होगा।

- लॉगइन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।

- स्क्रीन पर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ दिखेगा, डाउनलोड करें या सेव कर लें।

- भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी होने वाले यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 में अभ्यर्थियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। यह रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों का विवरण स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरणों के माध्यम से अपना परिणाम जांच सकेंगे।

रिजल्ट में दर्ज विवरण:

- अभ्यर्थी का नाम

- रोल नंबर / पंजीकरण संख्या

- श्रेणी (General/OBC/SC/ST आदि)

- परीक्षा में प्राप्त अंक

- कट-ऑफ अंक (यदि उल्लेखित हो)

- चयन स्थिति (Selected / Not Selected)

- मेरिट सूची में रैंक / स्थान

- दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए पात्रता स्थिति

महत्वपूर्ण लेख:-

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का कटऑफ परिणाम के साथ आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाता है। कटऑफ वह न्यूनतम अंक होते हैं, जिन्हें प्राप्त करके अभ्यर्थी अगले चरण जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन (DV) आदि के लिए चयनित होते हैं। इस बार 32,679 पदों पर भर्ती होने के कारण कटऑफ में कड़ा मुकाबला देखने की संभावना है।

- कटऑफ परीक्षा परिणाम के साथ जारी किया जाता है।

- श्रेणीवार (General, OBC, SC, ST) अलग-अलग कटऑफ निर्धारित होता है

- पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग कटऑफ हो सकता है

- कटऑफ परीक्षा की कठिनाई, अभ्यर्थियों की संख्या और रिक्तियों पर निर्भर करेगा

- न्यूनतम योग्यता अंक से कम स्कोर करने वाले अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र नहीं होंगे

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का परिणाम जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा। जिन अभ्यर्थियों का नाम मेरिट सूची में शामिल होगा, उन्हें आगे की शारीरिक और दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। यह पूरी प्रक्रिया भर्ती को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

- मेरिट लिस्ट जारी होना:

रिजल्ट के साथ चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी।

- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification):

चयनित उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक, जाति, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।

- शारीरिक मानक परीक्षण (PST):

इसमें उम्मीदवारों की लंबाई, छाती (पुरुष अभ्यर्थियों के लिए) आदि मानकों की जांच की जाएगी।

- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET):

इस चरण में दौड़, सहनशक्ति और शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।

- मेडिकल परीक्षण:

शारीरिक रूप से फिट पाए गए अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

- अंतिम चयन सूची:

सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

उपयोगी लिंक

Articles

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें