यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जारी (UP Police Constable Admit Card Out)- डाउनलोड लिंक @uppbpb.gov.in
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 5 जून को यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppb…

सौजन्य से:- competition.careers360.com
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 5 जून को यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉगिन विवरण के माध्यम से अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2026 (up police constable admit card 2026) पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। uppolice कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा (up police constable exam date) का आयोजन 8 से 10 जून 2026 तक हुआ था। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड लिंक इस लेख में दिया गया है। बोर्ड ने परीक्षा सिटी स्लिप 1 जून को जारी किया। यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड प्रत्यके परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले यानी 5, 6 और 7 जून 2026 को जारी किया।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब जाएगा? जानें । यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी स्लिप 2026 यहा देंखें
This Story also Contains
- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
- यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?
- यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026– अवलोकन
- यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026: प्रवेश पत्र
- यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026: प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें
- यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 में विवरण
- यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश
यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 के लिए एडमिट कार्ड शेड्यूल सूचना देखें -
यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी स्लिप डायरेक्ट लिंक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस, जेल वार्डर एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 8 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों, कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रश्नपत्र, परीक्षा सामग्री अथवा उससे संबंधित किसी भी जानकारी का प्रसार, विश्लेषण या साझा करना प्रतिबंधित है। परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए सभी अभ्यर्थी निर्धारित नियमों का पालन करें तथा भर्ती प्रक्रिया को स्वच्छ एवं निष्पक्ष बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। नीचे महत्वपूर्ण निर्देश देखें।
महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा प्रश्नपत्र या उसकी सामग्री पर किसी भी प्रकार की चर्चा, विश्लेषण या प्रसार प्रतिबंधित है।
- सोशल मीडिया (YouTube, X/Twitter, Facebook, Telegram, WhatsApp आदि) पर प्रश्नपत्र या परीक्षा सामग्री साझा करना दंडनीय अपराध है।
- परीक्षा के दौरान नकल, अनधिकृत सहायता, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग, प्रश्नपत्र/उत्तर कुंजी प्राप्त करना या प्रसारित करना प्रतिबंधित है।
- परीक्षा सामग्री को मौखिक, लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या किसी अन्य माध्यम से प्रकाशित या साझा नहीं किया जा सकता।
- परीक्षा केंद्र से मूल OMR शीट लेकर जाना गंभीर अनाचार माना जाएगा।
- परीक्षा सामग्री या प्रश्नपत्र को अनधिकृत रूप से अपने पास रखना अपराध है।
- उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा से अयोग्य (Disqualify) या निष्कासित (Debar) किया जा सकता है।
- अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है तथा आगामी एक वर्ष तक परीक्षा से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
- परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- साल्वर गैंग, पेपर लीक, नकल माफिया या किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल होना गंभीर अपराध है, जिसके लिए कठोर कारावास एवं भारी जुर्माने का प्रावधान है।
- परीक्षा केंद्र में अनधिकृत प्रवेश या किसी अभ्यर्थी को अनुचित सहायता प्रदान करना अपराध है।
- परीक्षा से संबंधित अधिकारियों, निरीक्षकों या पर्यवेक्षकों को धमकाना, प्रभावित करना या प्रलोभन देना दंडनीय अपराध है।
- सभी अपराध संज्ञेय (Cognizable), गैर-जमानती (Non-Bailable) एवं अशमनीय (Non-Compoundable) हैं।
- भर्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों एवं हितधारकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
यदि किसी को निम्न गतिविधियों की जानकारी मिले—
- पेपर लीक
- पेपर खरीद-फरोख्त
- नकल
- साल्वर गैंग
- अन्य अवैध परीक्षा गतिविधियां
तो सूचना निम्न माध्यमों से दी जा सकती है:
- ईमेल: satarkta.policeboard@gmail.com
- व्हाट्सएप: 9454457951
विशेष: सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
परीक्षा तिथि
- यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा: 8 जून 2026 से 10 जून 2026 तक।
- परीक्षा के बाद भी प्रश्नपत्र, प्रश्नों या परीक्षा सामग्री को सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम पर साझा करना, चर्चा करना या प्रसारित करना गंभीर अनुशासनहीनता और कानूनी अपराध माना जाएगा।
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर उपस्थित होना अनिवार्य होता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा दिवस निर्देश समेत परीक्षा संबंधी अन्य मुख्य विवरण शामिल होते हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक (Admit Card Download Link in hindi) और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़े।
ये भी पढ़ें:- यूपी पुलिस कांस्टेबल वेतन । यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर आवेदन
ताजा जानकारी के अनुसार प्राधिकरण द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किया गया। यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 5, 6 और 7 जून को जारी उपलब्ध हुआ। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक पोर्टल पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्मतिथि एवं अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डेट की जानकारी होने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों जैसे उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य मान्य फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा।
यूपीपीआरपीबी द्वारा कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती अधिसूचना के साथ यूपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन पत्र 31 दिसंबर को जारी किया गया था, जो 30 जनवरी तक भरा जाएगा। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 जनवरी और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2025 है। बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 8 से 10 जून 2026 तक होगा।UP Police Constable Exam Date 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर होने वाली पुलिस भर्ती 2026 का इंतज़ार लाखों अभ्यर्थियों को है। राज्य में सुरक्षाबल को सशक्त करने के उद्देश्य से इस वर्ष कुल 32,679 यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की जाएगी। भर्ती से जुड़ी जानकारी एक ही नजर में समझने के लिए नीचे दिया गया अवलोकन आपके लिए उपयोगी रहेगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या (Application Number), जन्म तिथि (Date of Birth) या अन्य लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी जानकारी जैसे नाम, फोटो, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय तथा महत्वपूर्ण निर्देश ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए।
एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof) भी साथ ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा दिवस से पहले एडमिट कार्ड की सभी जानकारी की पुष्टि कर लें और किसी त्रुटि की स्थिति में तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। up police constable admit card 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर uppbpb.gov.in जाएं
- होम पेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2026 (UP Police Constable, Jail Warder Admit Card 2026) लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ें।
- लॉगिन पेज पर अपनी Application Number, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें और परीक्षा दिवस पर साथ लेकर जाएं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 में कई महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। नीचे प्वाइंट्स में up police constable admit card 2026 में उल्लेखित विवरण दिए गए है।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- लिंग
- वर्ग
- स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर
- माता-पिता का नाम
- यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय
- यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर की परीक्षा पाली
- यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर परीक्षा दिवस दिशा निर्देश
- पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान
महत्वपूर्ण लेख:-
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि up police constable admit card 2026 डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षा दिवस निर्देश दिए गए हैं—
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें।
- निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक या निजी सामान लेकर न जाएं, क्योंकि वहां लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
- परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटबुक, किताबें, नोट्स, चिट आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
- यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है और वह उसे जमा करने से मना करता है या नष्ट करने की कोशिश करता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
- परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लेकर जाना सख्त मना है।
- परीक्षा शुरू होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा कक्ष में अनुचित व्यवहार, दुर्व्यवहार, या किसी को नकल कराने में सहयोग करने पर उम्मीदवार को तत्काल परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जाएगा।
- परीक्षा के दौरान बातचीत, इशारे करना, कानाफूसी करना या किसी अन्य अभ्यर्थी से किसी भी तरह का संपर्क करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 का क्या महत्व है?
A:
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसके लिए आप एग्जाम नहीं दे सकते हैं।
Q: यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर एडमिट कार्ड किसके लिए जारी किया जाता है?
A:
जो अभ्यर्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करते हैं, उनको परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाता है।
Articles
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


