कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ग्लासगो में यूपी पुलिस की अस्मिता ने रचा इतिहास, जूडो में देश को दिलाया पहला ऐतिहासिक गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ग्लासगो में यूपी पुलिस की अस्मिता ने रचा इतिहास, जूडो में देश को दिलाया पहला ऐतिहासिक गोल्ड अस्मिता डे की ऐतिहासिक जीत पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने दी बधाई, कहा- देश को गर्व है By ETV Bharat Uttar Prade…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ग्लासगो में यूपी पुलिस की अस्मिता ने रचा इतिहास, जूडो में देश को दिलाया पहला ऐतिहासिक गोल्ड
अस्मिता डे की ऐतिहासिक जीत पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने दी बधाई, कहा- देश को गर्व है
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 1, 2026 at 7:02 AM IST
लखनऊ: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे ने इतिहास रच दिया है. गाजियाबाद में तैनात अस्मिता डे ने महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ उत्तर प्रदेश पुलिस, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है.
जूडो में भारत की पहली स्वर्णिम जंग: गाजियाबाद में पोस्टेड उत्तर प्रदेश की उपनिरिक्षक अस्मिता डे कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.
यूपी पुलिस की 'गोल्डन गर्ल': इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने अस्मिता डे को बधाई दी है. बधाई देते हुए डीडीपी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस ही नहीं उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि अस्मिता डे ने अपने अनुशासन, कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारतीय खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है.
अस्मिता डे की सफलता इस बात का भी प्रमाण है कि एक समर्पित पुलिस अधिकारी और उत्कृष्ट खिलाड़ी अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का गौरव बढ़ा सकते हैं. यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस सोच को भी साकार करती है, जिसके तहत खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल कोटे के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा का अवसर दिया जा रहा है.- राजीव कृष्ण, डीजीपी, यूपी
अस्मिता बनीं जूडो की 'क्वीन': उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, ऐसी पहल खिलाड़ियों को सार्वजनिक सेवा और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं, दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है. उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से उपनिरीक्षक अस्मिता डे को ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और देश के लिए आगे भी ऐसे ही गौरवपूर्ण प्रदर्शन की कामना की.
यह भी पढ़ें: उम्र 73 साल, हौसला बेमिसाल; शतरंज की बिसात पर पल भर में कर देते हैं चेकमेट
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


