यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, 76,184 अभ्यर्थी सफल
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, 76,184 अभ्यर्थी सफल दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त से By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : July 31, 2026 a…

सौजन्य से:- etvbharat.com
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, 76,184 अभ्यर्थी सफल
दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त से
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 31, 2026 at 3:59 PM IST
|Updated : July 31, 2026 at 4:43 PM IST
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया. लिखित परीक्षा में 76,184 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. सफल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं. परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को uppbpb.gov.in पर जाना होगा.
भर्ती बोर्ड के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू करने का प्रस्ताव है. इसके बाद DV/PST में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर माह में आयोजित की जाएगी.
बोर्ड के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया पूरी होने और अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों के सामान्यीकृत (Normalized) अंक भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे. इसकी तिथि और प्रक्रिया की सूचना अलग से जारी की जाएगी. भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें और किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें.
यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है. भर्ती प्रक्रिया में 28,86,798 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इनमें करीब 19.62 लाख पुरुष और 9.24 लाख महिला अभ्यर्थी शामिल थे. लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए 1,183 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी. परीक्षा में करीब 21.92 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि लगभग 6.95 लाख अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.
अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद ही अभ्यर्थियों के सामान्यीकृत (Normalized) अंक बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परिणाम और आगे की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in से प्राप्त करें.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


