होमक्राइमयूपी पुलिस सिपाही रिजल्ट-2025: 76,184 अभ्यर्थी DV-PST के लिए क्वालिफाई, 17 अगस्त से शुरू होगी अगली प्रक्रिया - Lucknow News
क्राइम

यूपी पुलिस सिपाही रिजल्ट-2025: 76,184 अभ्यर्थी DV-PST के लिए क्वालिफाई, 17 अगस्त से शुरू होगी अगली प्रक्रिया - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - UP Police Constable Result 2026 | DV PST List & Selection Update यूपी पुलिस सिपाही रिजल्ट-2025:76,184 अभ्यर्थी DV-PST के लिए क्वालिफाई, 17 अगस्त से शुरू होगी अगली प्रक्रिय…

bhaskar.com के अनुसार31 जुलाई 2026 को 10:18 am बजे
यूपी पुलिस सिपाही रिजल्ट-2025:  76,184 अभ्यर्थी DV-PST के लिए क्वालिफाई, 17 अगस्त से शुरू होगी अगली प्रक्रिया - Lucknow News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- UP Police Constable Result 2026 | DV PST List & Selection Update

यूपी पुलिस सिपाही रिजल्ट-2025:76,184 अभ्यर्थी DV-PST के लिए क्वालिफाई, 17 अगस्त से शुरू होगी अगली प्रक्रिया

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 32,679 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम, नॉर्मल (Normalized) अंक और श्रेणीवार कटऑफ देख सकते हैं।

लिखित परीक्षा में सफल करीब 76 हजार अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 17 अगस्त 2026 से प्रस्तावित है।

32,679 पदों के लिए 28.86 लाख आवेदन

भर्ती बोर्ड के अनुसार आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 32,679 रिक्त पदों के लिए कुल 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 19,62,560 पुरुष और 9,24,237 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

8 से 10 जून तक छह पालियों में हुई थी परीक्षा

लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर छह पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद सामान्यीकरण (Normalization) प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किया गया।

76,184 अभ्यर्थी DV और PST के लिए चयनित

बोर्ड ने मेरिट, आरक्षण नियमों और न्यूनतम अर्हता अंक के आधार पर करीब 76,184 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए चयनित किया है। यह संख्या विज्ञापित पदों की लगभग 2.33 गुना है। समान कटऑफ अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है।

17 अगस्त से शुरू होगी अगली चयन प्रक्रिया

भर्ती बोर्ड के अनुसार दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से प्रस्तावित है। परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की विस्तृत जानकारी जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

सितंबर में होगी PET

DV और PST में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा। बोर्ड के अनुसार PET सितंबर 2026 में प्रस्तावित है। इसकी विस्तृत समय-सारिणी अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर परिणाम, सामान्यीकृत अंक और श्रेणीवार कटऑफ देख सकते हैं।

न्यूनतम अर्हता अंक

• अनारक्षित (General) -30% • EWS-25% • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)-25% • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) – 20%

अंतिम चयन कैसे होगा

भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन DV, PST और PET सहित पूरी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों के सामान्यीकृत अंक भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें