होमक्राइमयूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 76,184 अभ्यर्थी डीवी/पीएसटी के लिए हुए सफल
क्राइम

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 76,184 अभ्यर्थी डीवी/पीएसटी के लिए हुए सफल

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 76,184 अभ्यर्थी डीवी/पीएसटी के लिए हुए सफल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 32,679 पदों के लिए 76,184…

amarujala.com के अनुसार31 जुलाई 2026 को 11:18 am बजे
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 76,184 अभ्यर्थी डीवी/पीएसटी के लिए हुए सफल

सौजन्य से:- amarujala.com

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 76,184 अभ्यर्थी डीवी/पीएसटी के लिए हुए सफल

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 32,679 पदों के लिए 76,184 अभ्यर्थी अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए सफल हुए हैं। भर्ती के लिए 28.86 लाख से अधिक आवेदन मिले थे। परीक्षा जून में छह पालियों में आयोजित हुई थी।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। बोर्ड ने रिक्त पदों के सापेक्ष 2.23 फीसद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी-पीएसटी) के लिए बुलाएगा, जिसकी प्रस्तावित तिथि 17 अगस्त है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि अंकित कर परिणाम देख सकते हैं।

अगले चरण के तहत डीवी-पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा

बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने बताया कि सिपाही एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन बीती 8 से 10 जून तक छह पालियों में हुआ था। इसके लिए 28.86,797 लाख (19,62,560 पुरुष एवं 9,24,237 महिलाओं) के आवेदन पत्र मिले थे। लिखित परीक्षा में चयनित 76,184 अभ्यर्थियों को अगले चरण के तहत डीवी-पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा।

इसमें समान कटऑफ अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया गया है। इसमें चयनित होने वालों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में हिस्सा लेना होगा, जिसके बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। डीवी-पीएसटी की कार्यवाही 17 अगस्त से प्रस्तावित है। इसके लिए स्थान, तिथि एवं समय की सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।

प्रश्नों पर अभ्यर्थियों से साक्ष्य आधारित आपत्तियां मांगी थी

भर्ती का अंतिम चयन परिणाम प्रकाशित होने के बाद अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंक (नार्मलाइज्ड स्कोर) बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी तिथि एवं प्रक्रिया से समय पर अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड ने लिखित परीक्षा के प्रश्नों पर अभ्यर्थियों से साक्ष्य आधारित आपत्तियां मांगी थी।

अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि व प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करके उत्तर कुंजी 5 अगस्त तक देख सकते हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें