गोरखपुर में योगी ने सुनी 200 लोगों की फरियाद: महिला बोली- दिव्यांग परिजन की डायलसिस के पैसे नहीं, CM ने इंतजाम के दिए निर्देश - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - CM Yogi Adityanath Janta Darshan Gorakhpur | Dialysis & Ayushman Card Help गोरखपुर में योगी ने सुनी 200 लोगों की फरियाद:महिला बोली- दिव्यांग परिजन की डायलसिस के पैसे नही…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- CM Yogi Adityanath Janta Darshan Gorakhpur | Dialysis & Ayushman Card Help
गोरखपुर में योगी ने सुनी 200 लोगों की फरियाद:महिला बोली- दिव्यांग परिजन की डायलसिस के पैसे नहीं, CM ने इंतजाम के दिए निर्देश
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोग पहुंचे और मुख्यमंत्री ने एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं।
देवरिया से आई महिला ने दिव्यांग परिजन की गंभीर बीमारी और डायलसिस के इलाज में आर्थिक परेशानी बताई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर डायलसिस की व्यवस्था कराने और आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में पेंशन रुकने, जमीन पर कब्जे और रास्ते के विवाद से जुड़ी शिकायतें भी पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान कराने और अवैध कब्जे के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
पैसे के अभाव में इलाज नहीं रुकेगा
जनता दर्शन में गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के परिजन आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी को भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों से मरीजों का एस्टीमेट बनवाकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को कहा।
एक फरियादी ने बताया कि पहले उसे पेंशन मिलती थी, लेकिन अब बंद हो गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पेंशन रुकने का कारण पता कर उसे दोबारा शुरू कराने के निर्देश दिए।
जमीन विवाद में कार्रवाई के निर्देश
कई लोगों ने जमीन पर कब्जा न मिलने, दूसरे व्यक्ति के जमीन पर कब्जा करने और रास्ते के विवाद की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से ऐसे मामलों का जल्द निस्तारण कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री एक-एक फरियादी के पास पहुंचे, उनके आवेदन लिए और समस्याएं सुनीं। महिला फरियादियों के साथ आए बच्चों को उन्होंने चॉकलेट देकर दुलारा।
गोशाला में गायों को गुड़-रोटी खिलाई
जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और गोशाला पहुंचे। उन्होंने गायों को गुड़ और रोटी खिलाई। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर में लंपी रोग की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि जिले में इसका प्रकोप नहीं है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


