पूरे सावन अब प्रयागराज-बनारस के लिए हर 20 मिनट पर मिलेगी रोडवेज बस, काशी विश्वनाथ जाना होगा आसान - prayagraj to varanasi roadways bus sawan special every 20 mins available
पूरे सावन अब प्रयागराज-बनारस के लिए हर 20 मिनट पर मिलेगी रोडवेज बस, काशी विश्वनाथ जाना होगा आसान पूरे सावन माह में प्रयागराज से बनारस के लिए हर 20 मिनट पर रोडवेज बसें मिलेंगी, जिससे काशी विश्वनाथ दर्शन सुलभ होगा। परिवहन…

सौजन्य से:- Jagran
पूरे सावन अब प्रयागराज-बनारस के लिए हर 20 मिनट पर मिलेगी रोडवेज बस, काशी विश्वनाथ जाना होगा आसान
पूरे सावन माह में प्रयागराज से बनारस के लिए हर 20 मिनट पर रोडवेज बसें मिलेंगी, जिससे काशी विश्वनाथ दर्शन सुलभ होगा। परिवहन निगम ने 40 बसों के फेरे बढ़ ...और पढ़ें
HighLights
- 40 बसों का रोडवेज ने बढ़ा दिया फेरा
- सुबह छह से रात 11 बजे तक मिलेंगी बस
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी से काशी विश्वनाथ का दर्शन करने जाने वाले शिवभक्तों व यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम ने इस रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब हर 20 मिनट पर एक बस बनारस के लिए मिलेगी। सीएमपी डिग्री काॅलेज के सामने विद्या वाहिनी मैदान से इन बसों का सुबह छह बजे शुरू हो जाएगा और रात में 11 बजे तक इसी अंतराल पर बसें मिलेंगी। जबकि रात में 11 से सुबह साढ़े पांच बजे तक भीड़ के अनुसार बसों का संचालन होगा।
श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
परिहन निगम की सरकारी बसें और अनुबंधित दोनों बसों को यात्रियों की भीड़ के अनुसार चलाने का निर्देश जारी कर दिया गया है। 40 बसों के फेरे बढ़ा दिए जाने से श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मिलेगी। इससे पहले रेलवे ने काशी विश्वनाथ समेत चार ज्योर्तिलिंगो के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है, अब रोडवेज बसों की सुविधा बढ़ने से काशी आना-जाना आसान हो जाएगा।
आवश्यकता हुईतो बसों की बढ़ाई जाएगी संख्या
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि अभी भीड़ का दबाव अधिक नहीं बढ़ा है। सोमवार से भीड बढ़ने की संभावना है, इसे देखते हुए 40 बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। आवश्यकता बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से घटी बिजली की मांग, 24 घंटों में 57 मिलियन यूनिट कम दर्ज हुई बिजली की खपत - low electricity demand in uttar pradesh due to heavy rains 57 million units less electricity consumption recorded in 24 hours

वाराणसी में गड्ढे में उतरकर नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन तो नगर निगम ने बल्ली लगाकर घेरा - citizens protest in varanasi while municipal corporation surrounds

वाराणसी से उठी गुलामी की निशानी को मिटाने की आवाज, कारोबारियों की इस मांग ने पकड़ा जोर - the voice of erasure of the signs of slavery from varanasi the demand of the businessmen


