होमक्राइमकानपुर देहात में पीएसी जवान के घर से 20 लाख की चोरी, दो संदिग्ध सीसीटीवी में कैद
क्राइम

कानपुर देहात में पीएसी जवान के घर से 20 लाख की चोरी, दो संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

कानपुर देहात में पीएसी जवान के घर से 20 लाख की चोरी, दो संदिग्ध सीसीटीवी में कैद मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के इंदिरानगर का है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 4, 2026 at 9:51 AM IST का…

ETV Bharat के अनुसार4 अगस्त 2026 को 09:18 am बजे
कानपुर देहात में पीएसी जवान के घर से 20 लाख की चोरी, दो संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर देहात में पीएसी जवान के घर से 20 लाख की चोरी, दो संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के इंदिरानगर का है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 4, 2026 at 9:51 AM IST

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के इंदिरानगर इलाके से चोरों ने एक पीएसी जवान का घर ही खंगाला डाला. चोरों ने सिपाही के बंद घर से नगदी समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान पार कर दिया है. पीएसी जवान व उनके परिजनों ने पास में रहने वाले कुछ युवकों पर शक जताया है. पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है जिसमें बाइकसवार दो युवक घर के पास देखे गए हैं. फिलहाल पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है.

मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के इंदिरानगर इलाके का है. यहां 28वीं वाहिनी पीएसी में कार्यरत सिपाही यतेंद्र दुबे इटावा में तैनात हैं. यतेंद्र दुबे का परिवार भी साथ ही रहता है. इंदिरानगर स्थित घर में उनके ताला लगा रहता है. सोमवार सुबह पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें आशंका हुई. जिसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना उनको फोन पर दी.

सूचना मिलने पर दोपहर में उनकी पत्नी रंजना दुबे घर पहुंचीं और अंदर जाकर उन्होंने देखा तो चोरी की जानकारी हुई. कमरे का सामान बिखरा हुआ था, अलमारी के ताले टूटे थे. अलमारी में रखा कैश, सोने चांदी के जेवर और अन्य सामान गायब था.

वहीं घटना के बाद परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले. जिसमें मोहल्ले का ही एक युवक सामान ले जाता हुआ दिखाई दिया. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मंगलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी संज्ञान में है. संदिग्ध की भूमिका की गहन पड़ताल की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें