रितिका के स्पिन शॉट से हारी मेरठ-प्रयागराज की टीम: वाराणसी ने विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 2 मुकाबले जीते - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi School Handball Championship | Ritika Tanu Shine At Lalpur Stadium रितिका के स्पिन शॉट से हारी मेरठ-प्रयागराज की टीम:वाराणसी ने विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता के…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi School Handball Championship | Ritika Tanu Shine At Lalpur Stadium
रितिका के स्पिन शॉट से हारी मेरठ-प्रयागराज की टीम:वाराणसी ने विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 2 मुकाबले जीते
- कॉपी लिंक
वाराणसी मंडल की हैंडबाल खिलाड़ी रितिका प्रजपति के स्पिन शॉट के आगे प्रयागराज और मेरठ मंडल की टीम बेबस दिखी। लालपुर स्टेडियम में चल रही 70वीं विद्यालयी स्टेट हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन वाराणसी मंडल ने मेरठ और प्रयागराज मंडल को 8-0 से हरा दिया।
अंडर-19 वर्ग के मुकाबले में टीम की खिलाड़ी रितिका और तनु ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों ने 8-8 गोल किए।
रितिका और तनु की शानदार प्रदर्शन
वाराणसी के विकास इंटर कालेज की खिलाड़ी रितिका प्रजपति और तनु के शानदार खेल के दम पर वाराणसी मंडल ने 70वीं स्टेट विद्यालयी प्रतियोगिता में हुए अपने दोनों लीग मैच जीत लिए। इस लीग मैच में पहला मैच प्रयागराज मंडल से हुआ। जिसमें शुरू से ही वाराणसी मंडल ने अपना दबदबा दिखाया।
वाराणसी मंडल की रितिका के स्पिन और हिप शॉट के आगे प्रतिद्वंदी बेबस दिखे। तनु ने भी स्पिन शॉट का हुनर दिखाया और दोनों ने पहले प्रयागराज मंडल और फिर मेरठ मंडल को हारने में अहम् भूमिका निभाई।
सुषमा बनी दीवार, नहीं हुआ एक ही गोल
दोनों ही मैच में वाराणसी पर एक भी गोल अगली टीम नहीं कर पायी और वाराणसी ने मुकाबला 8-0 के अंतर से जीता। वाराणसी की गोलकीपर सुषमा ने इसमें बड़ा योगदान दिया और एक भी गोल नहीं होने दिया। उसने प्रतिद्वंदियों का सभी मौक़ा नाकाम किया और वाराणसी को अंतिम समय तक बिना गोल के रखा।
दिन के अंतिम मैच में अंडर 19 वर्ग में बस्ती मंडल ने लखनऊ मंडल को 6-2 से हरा दिया। आज भी प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में लीग मैच खेले जाएंगे।
- दालमंडी में अब बिजली विभाग वसूलेगा बकाया: वाराणसी में 293 बकायेदारों से 6.17 करोड़ की वसूली होगी, चौड़ीकरण में मकान खत्म फिर भी देना होगा
- LIVEप्रयागराज में सड़कों पर अंतिम संस्कार, 19 जिलों में बाढ़: काशी में सुबह-ए-बनारस का मंच डूबा, कानपुर में बस्तियों में घुसा पानी; 58 शहरों में अलर्ट
- वाराणसी में लगातार बढ़ रहा गंगा-वरूणा का जलस्तर: दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस की चौकी डूबी,16 परिवार ने छोड़ा घर
- वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: नागकूप में 80 फीट नीचे नागेश्वर महादेव ने दिए दर्शन; दोस्तों ने शराब पिलाकर गला काटा, 5 टुकड़े किए
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में 2 मिनट में गिरा दो मंजिला मकान, VIDEO: दालमंडी में 15 मकान दो दिन में ध्वस्त, PWD कर रहा सड़क चौड़ीकरण - Varanasi News

थाईलैंड की महिला से शादी करने वाला कानपुर का कारोबारी इरफान गिरफ्तार, 60 लाख ऐंठने और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

लखनऊ में बाढ़: पॉश कॉलोनियों में भी घुसा पानी, होटलों में शिफ्ट हुए परिवार


