वाराणसी-सुल्तानपुर में बारिश, गंगा में बोटिंग पर रोक: तेज बहाव में कांवड़िया बहा, जवान ने बचाया; सरयू नदी में 2 मकान समाए - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Monsoon Weather Update | Rain Forecast 2026 LIVEवाराणसी-सुल्तानपुर में बारिश, गंगा में बोटिंग पर रोक:तेज बहाव में कांवड़िया बहा, जवान ने बचाया; सरयू नदी में 2 मकान समा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh Monsoon Weather Update | Rain Forecast 2026
LIVEवाराणसी-सुल्तानपुर में बारिश, गंगा में बोटिंग पर रोक:तेज बहाव में कांवड़िया बहा, जवान ने बचाया; सरयू नदी में 2 मकान समाए
- कॉपी लिंक
यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। गुरुवार को लखनऊ, कानपुर समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ है। बादलों की आवाजाही जारी है। वाराणसी में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। सुबह 9.30 बजे सुल्तानपुर और जालौन में तेज बारिश हुई। 25-30 मिनट की बरसात के बाद गलियों में पानी भर गया।
उधर, पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से नदियां उफान पर हैं। हरिद्वार में बुधवार को गंगा के तेज बहाव में मेरठ का एक कांवड़िया बहने लगा। यह देखकर एसडीआरएफ (SDRF) के एक जवान ने नदी में छलांग लगा दी और उसकी जान बचाई।
इधर, बलिया में सरयू नदी का कटान तेज हो गया है। 100 से अधिक परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। 2 मकान नदी में समा गए हैं। काशी में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन ने अगले आदेश तक बोटिंग पर रोक लगा दी है।
आज 41 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी यूपी के 10 शहरों में तेज बारिश हो सकती है। इस बीच, सैटेलाइट इमेज में यूपी के करीब 70-80% हिस्से से बादल गायब दिख रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव अब मध्य भारत की तरफ बढ़ गया है। इस वजह से यूपी में मानसूनी गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है।
मौसम की 3 तस्वीरें-
अगस्त के पहले हफ्ते में बदलेगा मौसम
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
3-4 अगस्त के आसपास मानसूनी सिस्टम दोबारा उत्तर की ओर खिसक सकता है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं मजबूत होंगी। इसके असर से मानसूनी गतिविधियां फिर जोर पकड़ेंगी और पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी।
30 जुलाई को कहां-कहां बारिश की संभावना?
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
जालौन में 6 दिन के लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को करीब 30 मिनट तक बारिश हुई। जिले में करीब 6 से 8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
- कॉपी लिंक
सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे 25 मिनट की बारिश हुई। दरियापुर और खैराबाद मोहल्लों में नालों और नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर घंटों जलभराव रहा। कई घरों में गंदा पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
- कॉपी लिंक
अयोध्या में गुरुवार सुबह से बादल छाए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है। इस बीच, पहाड़ों पर जारी जोरदार बारिश से सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में गुरुवार सुबह से बादल छाए हैं। बीच-बीच में तेज धूप निकल रही है। रात को बारिश के बाद मौसम सुहाना बना था, लेकिन सुबह से मौसम बदल गया। तेज धूप और बादल होने से उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है।
- कॉपी लिंक
काशी में लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए नौका संचालन पर रोक लगा दी गई है। नौकायन और नौका का संचालन अगले आदेश तक नहीं होगा।
- कॉपी लिंक
वाराणसी में सुबह से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। हवा की रफ्तार 24 किलोमीटर प्रति घंटा है। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर 61.84 मीटर तक पहुंच गया। वहीं घाटों पर स्थित 60 छोटे मंदिरों में पानी पहुंच गया है।
- कॉपी लिंक
गाजियाबाद में सुबह से बादल छाए हैं। आज हल्की बारिश की संभावना है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
आगरा में गुरुवार सुबह से ही धूप निकली हुई है। हवा शांत है। ऐसे में सुबह से ही लोगों को एक बार फिर से उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादल छा सकते हैं। बारिश के आसार नहीं हैं।
- कॉपी लिंक
कानपुर में गुरुवार सुबह से हल्के बादल छाए हैं। हवाओं के चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह का तापमान 30 डिग्री के करीब है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दिन में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
- कॉपी लिंक
लखनऊ में गुरुवार सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में बादलों की आवाजाही होगी। अभी तक मानसूनी सीजन में कुल बरसात 176.4 मिलीमीटर हुई है, लेकिन सामान्य बारिश का औसत 304.4 मिलीमीटर है। यानी कि अब तक सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश हुई है।
- कॉपी लिंक
बलिया में बैरिया तहसील क्षेत्र स्थित गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी का कटान लगातार जारी है। नदी की तेज लहरों ने दो रिहायशी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे नदी में समा गए। इन मकानों के गिरने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। डर की वजह से ग्रामीण अपने घरों को तोड़कर जरूरी सामान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लादकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं।
- कॉपी लिंक
- कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब कांगड़ा घाट पर गंगा में स्नान के दौरान एक कांवड़िया तेज बहाव में बहने लगा। मौके पर तैनात राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बचा ली। रेस्क्यू के बाद कांवड़िये को प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी हालत सामान्य पाई गई।
- कांवड़िये की पहचान मनीष (23) निवासी ग्राम सूरजकुंड (मेरठ) के रूप में हुई है। मनीष गंगा में स्नान कर रहा था, तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया। कॉन्स्टेबल नितेश खेतवाल ने अपनी जान की परवाह किए बिना तत्काल गंगा में छलांग लगा दी। युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लाए।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं, जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है।
- कॉपी लिंक
- बात खरी हैदिल्ली में अखिलेश, सपा में बढ़ रहा क्लेश: भाभीजी का करियर संवार रहे IAS साहब; बागी अफसर के तेवर जल्द ठंडे पड़ेंगे
- भास्कर एक्सक्लूसिवएंटी पेपर-लीक एक्ट से यूपी के 2 विधायक जेल जाएंगे?: बेदीराम-विपुल दुबे पर 20 साल से केस चल रहे; साजिश तय, सजा नहीं
- भास्कर एक्सक्लूसिवयूपी के 122 विधायक दलबदलू, 2027 तक क्या होगा?: मंत्री-सांसद भी पीछे नहीं, भाजपा के 30% MLA दूसरे दलों से आए; पूरी लिस्ट देखिए
- लड़की के सिर-पेट पर गोली मारकर लड़के ने जान दी: मेरठ में 10 दिन पहले जेल से छूटा था; एकतरफा प्यार में वारदात
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से घटी बिजली की मांग, 24 घंटों में 57 मिलियन यूनिट कम दर्ज हुई बिजली की खपत - low electricity demand in uttar pradesh due to heavy rains 57 million units less electricity consumption recorded in 24 hours

वाराणसी में गड्ढे में उतरकर नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन तो नगर निगम ने बल्ली लगाकर घेरा - citizens protest in varanasi while municipal corporation surrounds

वाराणसी से उठी गुलामी की निशानी को मिटाने की आवाज, कारोबारियों की इस मांग ने पकड़ा जोर - the voice of erasure of the signs of slavery from varanasi the demand of the businessmen


