कानपुर ओईएफ को सेना ने दिया 2.26 लाख बैग किट का ऑर्डर
कानपुर ओईएफ को सेना ने दिया 2.26 लाख बैग किट का ऑर्डर भारतीय सेना ने सैनिकों की तैनाती के लिए कानपुर की ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री को 2.26 लाख बैग किट का ऑर्डर दिया है। ये बैग वॉटरप्रूफ और फ्लेम रिटार्डेंट हैं, जिन्हें…

सौजन्य से:- Hindustan
कानपुर ओईएफ को सेना ने दिया 2.26 लाख बैग किट का ऑर्डर
भारतीय सेना ने सैनिकों की तैनाती के लिए कानपुर की ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री को 2.26 लाख बैग किट का ऑर्डर दिया है। ये बैग वॉटरप्रूफ और फ्लेम रिटार्डेंट हैं, जिन्हें हैंड बैग या बैकपैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। उत्पादन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही पहली खेप भेजे जाने की उम्मीद है।
कानपुर। सैनिकों को एक जगह से दूसरी जगह तैनाती के दौरान जरूरी सामान लाने-ले जाने के लिए भारतीय सेना ने कानपुर की ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री को दो लाख 26 हजार बैग किट उपलब्ध कराने का ऑर्डर दिया है। ओईएफ में खास मैटेरियल से बने विशेष सिलाई वाले मजबूत बैग किट यूनिवर्सल एमके-2 का उत्पादन शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इन बैगों की खेप भेजी जाने लगेगी। बैग को सैनिकों के व्यक्तिगत सामान को रखने और आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस बैग की खासियत यह है कि इसे हैंड बैग के तौर पर इस्तेमाल करने के साथ बैकपैक की तरह भी ले जाया जा सकता है। इसमें बैकपैक की तरह इस्तेमाल के लिए स्ट्रैप दिए गए हैं, जिससे सामान के साथ इसे उठाना और संभालना आसान होता है। बैग को वॉटरप्रूफ और फ्लेम रिटार्डेंट (अवरोधक) बनाया गया है। बैग की डिजाइन और सामग्री में ऐसे फीचर शामिल किए गए हैं, जिससे इसे विभिन्न परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जा सके।
मजबूत फैब्रिक और ऑटो-लॉक जिपर से लैस बैग
ओईएफ ने सैन्य उपयोग बैग किट को बनाने में पीयू-कोटेड नायलॉन फैब्रिक और फटने से बचाने वाले रिपस्टॉप कपड़े का इस्तेमाल किया है। बैग में दो तरफ खुलने वाले ऑटो-लॉक जिपर लगाए गए हैं। साथ ही मजबूती और संरचना के लिए पीवीसी शीट का प्रयोग किया गया है।
बैग किट की प्रमुख खासियतें
हैंड बैग के रूप में उपयोग: निजी व जरूरी सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए खास निर्मित।
बैकपैक की सुविधा: बैग में स्ट्रैप दिए गए हैं, जिससे इसे बैकपैक की तरह कंधे पर भी ले जाया जा सकता है।
वॉटरप्रूफ: बैग को पानी से बचाव के लिए वॉटरप्रूफ बनाया गया है। इससे बारिश में सामान खराब नहीं होगा।
फ्लेम रिटार्डेंट: आग के प्रभाव को कम करने वाली विशेषता दी गई है। मैटेरियल में जल्दी आग नहीं पकड़ेगी।
आसान हैंडलिंग: हल्का और मजबूत होने से बैग को उठाने और ले जाने में सुविधा जनक तैयार किया गया।
बड़े पैमाने पर उत्पादन: 2.26 लाख बैग किट के ऑर्डर के बाद ओईएफ में उत्पादन प्रक्रिया शुरू की गई है।
कोट
सेना ने 2.26 लाख बैग किट का ऑर्डर दिया है। सैनिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष डिजाइन और खास मैटेरियल से तैयार यह बैग किट आसान हैंडलिंग होने के साथ मजबूत है। उत्पादन शुरू कर दिया गया है और जल्द ही पहली खेप भेज दी जाएगी। ओईएफ लगातार सैन्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आत्मनिर्भर मिशन के तहत काम कर रही है।
- डॉ. अनिल रंगा, मुख्य महाप्रबंधक, ओईएफ, कानपुर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

लखनऊ: शहर में 86195 आवारा कुत्ते, सात साल में बढ़ गए 10 हजार से अधिक; जानें नसबंदी की स्थिति और चुनौतियां

गोरखपुर-गोंडा खंड में काम, कई ट्रेनों का बदलेगा रास्ता


