UP Weather, 19 अगस्त: यूपी में फिर तेवर में मॉनसून, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
UP Weather, 19 अगस्त: यूपी में फिर तेवर में मॉनसून, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट UP Weather Update : मॉनसून की टर्फ लाइन कानपुर को छू कर गुजर रही है। पूर्वी यूपी में 23 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। वहीं…

सौजन्य से:- livehindustan.com
UP Weather, 19 अगस्त: यूपी में फिर तेवर में मॉनसून, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
UP Weather Update : मॉनसून की टर्फ लाइन कानपुर को छू कर गुजर रही है। पूर्वी यूपी में 23 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। वहीं 19 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, महोबा और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से ऐक्टिव हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में प्रदेश के दक्षिणी भाग में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ 23 अगस्त को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मॉनसून की टर्फ लाइन कानपुर को छू कर गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 19 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, महोबा और आसपास के क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।
वहीं फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, हमीरपुर, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गाजीपुर, आजमगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, औरैया, जालौन, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के बाद डीप डिप्रेशन का क्षेत्र बन गया है। प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्सों के कुछ जनपदों में भारी बारिश भी हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 अगस्त को भारी बारिश संभव है। यह बारिश प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से में अधिक संभावित है। 20 और 21 अगस्त को बहुत भारी बरसात हो सकती है। 22 और 23 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त को भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 20 को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। 21 अगस्त को भी बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 22 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। 23 अगस्त को भी बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।
कानपुर में सुबह फुहारें पड़ीं, दिन में बढ़ गई उमस
वहीं, बारिश थमते ही कानपुर का दिन का पारा पांच डिग्री चढ़ गया। तापमान 27.6 डिग्री से बढ़कर 32.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह फुहारें पड़ीं, लेकिन दिन में उमस बढ़ गई। मंगलवार तक लगातार चार दिन की बारिश मिलाकर अगस्त महीने में अब तक 260.9 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। सोमवार और मंगलवार को कानपुर में कुल 20.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को तेज धूप खिली जिससे 05.0 डिग्री तापमान बढ़ गया है। बारिश थमने की वजह उत्तर पश्चिमी हवाएं रहीं। पूर्वी हवाएं फिलहाल बंद हैं। इनकी गति बढ़ते ही बारिश की संभावना बढ़ जाएगी।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Weather, 19 अगस्त: यूपी पर बने दो साइक्लोन से तेवर में मॉनसून, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रयागराज में बारिश: 19 अगस्त को भी बंद रहेंगे स्कूल, बीएसए ने जारी किया आदेश - Prayagraj (Allahabad) News

Ayushman Bharat: इलाज में लापरवाही पर यूपी सरकार सख़्त, 6 साल में 866 अस्पतालों पर कार्रवाई


