कानपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, 19 घायल
कानपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, 19 घायल स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटने से 19 बच्चे घायल. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 3, 2026 at 1:58 PM IST कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार क…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, 19 घायल
स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटने से 19 बच्चे घायल.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 3, 2026 at 1:58 PM IST
कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. वैन में सवार 19 बच्चे घायल हो गए. घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से सभी बच्चों को वैन से निकाला और ईलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.
थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह के आनुसार, मामला कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र, गांव जैनपुर का है, राजपुर कस्बे में स्थित न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर की निजी वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी वैन चालक की लापरवाही से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई गई. जिससे राहगीरों और ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई. ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तुरंत कार्रवाई करते हुए वैन में फंसे सभी 19 बच्चे को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सभी को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भेजा, जहां उनका ईलाज चल रहा है.
सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आज डायल 112 पर एक स्कूल वैन पलटने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही थाने की और डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, आरोपी वैन चालक फरार है, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है, गिरफ्तारी के बाद चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: आगरा में पुलिसिया बर्बरता का आरोप; हिरासत से बेटे को छुड़ाने गई मां समेत दो महिलाओं को वाहन ने रौंदा, मौत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


