लखनऊ में आवास विकास विभाग की योजना अवध विहार में 180 कमर्शियल भूखंड चिह्नित, जल्दी होगी बिक्री - up awas vikar vibhag pointed commercial properties in awadh vihar scheme sale will open soon
लखनऊ में आवास विकास विभाग की योजना अवध विहार में 180 कमर्शियल भूखंड चिह्नित, जल्दी होगी बिक्री UP Awas Vikas Vibhag: योजनाओं में ऐसी संपत्तियां खोजी जाएं, जो निष्प्रयोज्य पड़ी हैं। इसमें 180 कमर्शियल भूखंड मिले हैं, ...औ…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ में आवास विकास विभाग की योजना अवध विहार में 180 कमर्शियल भूखंड चिह्नित, जल्दी होगी बिक्री
UP Awas Vikas Vibhag: योजनाओं में ऐसी संपत्तियां खोजी जाएं, जो निष्प्रयोज्य पड़ी हैं। इसमें 180 कमर्शियल भूखंड मिले हैं, ...और पढ़ें
HighLights
- नई योजना की तैयारियों संग खाली संपत्तियों को खंगाल रहा परिषद
- आवासीय योजना सौमित्र विहार की तैयारियों ने पकड़ी गति
जागरण संवाददाता, लखनऊ : उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ के नई जेल रोड पर आवासीय योजना सौमित्र विहार की तैयारियों के साथ ही खाली पड़ी संपत्तियों को भी खंगाल रहा है। अवध विहार योजना 180 कमर्शियल भूखंड चिह्नित किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण में पंजीकरण के बाद इनकी बिक्री कराई जाएगी। आवास-विकास परिषद ने वृंदावन योजना व अवध विहार में पिछले वर्ष अलग-अलग सेक्टरों में आवासीय भूखंडों की बिक्री कराने के लिए पंजीकरण खोला था।
आवास आयुक्त अनिल ढींगरा ने अफसरों को आदेश दिया है कि अब तत्काल सभी योजनाओं में ऐसी संपत्तियां खोजी जाएं, जो निष्प्रयोज्य पड़ी हैं। इसमें 180 कमर्शियल भूखंड मिले हैं, ये भी 72 वर्ग मीटर के हैं। आम लोग इसे खरीद कर व्यवसाय कर सकेंगे।
आवास आयुक्त ने बताया कि इनका यूपी रेरा में पंजीकरण के बाद बिक्री होगी। ऐसे ही ग्रुप हाउसिंग के लिए भी भूमि चिह्नित की जा रही है। जहां बड़ी संख्या में लोगों को रहने के लिए फ्लैट मिल सकेंगे। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। साथ ही आनलाइन नीलामी के माध्यम से लखनऊ व अन्य शहरों में भूखंडों की बिक्री भी खोली जा रही है।
अनंत नगर भूखंडों का लाटरी से आवंटन
एलडीए ने मंगलवार को अनंत नगर आवासीय योजना के 73 भूखंडों का लाटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 1414 आवेदकों के मध्य लाटरी ड्रा की पर्चियां निकाली गई। लाटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे। इन्हें मिलाकर योजना के पांचवें चरण में 520 भूखंडों का आवंटन किया गया है।
अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया, अनंत नगर योजना में पहले चार चरणों में 1700 भूखंडों का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया जा चुका है। जिसमें 35 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया था। पांचवें चरण में आशीष खंड के 520 भूखंडों के लिए नौ अगस्त से नौ सितंबर तक आनलाइन पंजीकरण खोला गया था। जिसके सापेक्ष कुल 8727 आवेदन मिले थे।
दो दिवसीय लाटरी के पहले दिन सोमवार को 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 447 भूखंडों की लाटरी 7314 आवेदकों के मध्य निकाली गई। मंगलवार को 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 35 व 162 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 38 भूखंडों का लाटरी ड्रा से आवंटन किया गया। अब जल्द ही आवंटियों को आवंटन पत्र जारी होंगे।
मोहनलालगंज में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त : एलडीए ने मंगलवार को मोहनलालगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार अवैध प्लाटिंग व एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना स्थल पर किया जा रहा निर्माण ध्वस्त कर दिया। जोनल अधिकारी ने बताया, मोहनलालगंज के ग्राम-देवहा में बनी रोड एवं रानीखेड़ा, मौरावां रोड पर अभियान चला। जहां ललित लोधी, श्वेता देवी अवस्थी, आदिल मोहम्मद व अन्य ने 15 बीघे चार अवैध प्लाटिंग किया था। चारों अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने का आदेश विहित प्राधिकारी न्यायालय ने दिया था।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में झमाझम बारिश: तेज हवा, बिजली की गड़गड़ाहट से सहमे लोग; गर्मी और उमस से मिली निजात

प्रयागराज में वरुणा नदी पर बनेगा नया 2 लेन पुल, 20 हजार लोगों को मिलेगा फायदा - prayagraj new 2lane bridge over varuna river to benefit 20000

यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? पूर्वी-पश्चिमी इलाकों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट - up weather forecast imd issues rain storm alert for oct 710


