पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 175 ALP की पदोन्नति परीक्षा के लिए आया सिर्फ एक आवेदन, सिस्टम पर उठे सवाल - only one applicant for 175 alp promotion posts in lucknow
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 175 ALP की पदोन्नति परीक्षा के लिए आया सिर्फ एक आवेदन, सिस्टम पर उठे सवाल पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 175 सहायक लोको पायलट पदों के लिए पदोन्नति परीक्षा में केवल एक रेलकर्मी ने आवेद…

सौजन्य से:- Jagran
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 175 ALP की पदोन्नति परीक्षा के लिए आया सिर्फ एक आवेदन, सिस्टम पर उठे सवाल
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 175 सहायक लोको पायलट पदों के लिए पदोन्नति परीक्षा में केवल एक रेलकर्मी ने आवेदन किया है। ...और पढ़ें
HighLights
- 175 सहायक लोको पायलट पदों पर एक ही आवेदन।
- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में पदोन्नति परीक्षा।
- शेष 174 पदों के लिए ओपन सीबीटी होगा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। इसे विभागीय पदोन्नति परीक्षा को लेकर विभागीय उदासीनता कहें या लोको पायलटों की कठिन (चुनौतीपूर्ण) नौकरी को लेकर रेलकर्मियों का डर। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में 175 सहायक लोको पायलट (एएलपी) पद पर लेवल-02, ग्रेड पे 1900 के 50 प्रतिशत विभागीय कोटा के अंतर्गत प्रस्तावित पदोन्नति परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) के लिए सिर्फ एक रेलकर्मी ने आवेदन किया है।
जबकि, इस परीक्षा में यांत्रिक विभाग के ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) के योग्य समस्त कर्मचारी भाग ले सकते हैं। मंडल रेल प्रशासन ने प्राप्त आवेदन के आधार पर पात्र एवं अपात्र कर्मचारियों की प्रोविजनल सूची जारी कर दी है।
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी पात्र कर्मचारी का नाम सूची में शामिल नहीं हुआ है अथवा सूची में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो संबंधित कर्मचारी अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना प्रतिवेदन अपने पर्यवेक्षक के माध्यम से अग्रसारित कर पांच दिनों के भीतर मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक) कार्यालय, लखनऊ में प्रस्तुत कर सकता है।
दरअसल, लखनऊ मंडल में सहायक लोको पायलट की पदोन्नति परीक्षा को लेकर शुरू से ही संकट के बादल मंडरा रहे हैं। लखनऊ मंडल प्रशासन ने 02 फरवरी 2026 को सहायक लोको पायलट, लेवल-2 में ग्रेड पे 1900 में 50 प्रतिशत डिपार्टमेंटल कोटा में 175 पद पर पदोन्नति के लिए सीधे जनरल डिपार्टमेंटल कंपेटेटिव इग्जामिनेशन (जीडीसीई) की अधिसूचना जारी कर दी थी।
तीन माह बाद अधिकारियों को पता चला कि अधिसूचना प्रमोशनल इग्जाम की जगह जीडीसीई के लिए जारी कर दी गई है। मंडल प्रशासन को अपनी गलती का अहसास हुआ तो 24 जून 2026 को आनन-फानन प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए अधिसूचना निरस्त करने की चिट्ठी निकाल दी।
खबरें और भी
दैनिक जागरण ने मंडल प्रशासन की इस लापरवाही को मुद्दा बनाया और 27 जून के अंक में प्रथम पेज पर एंकर के रूप में 'अधिसूचना में थी गलती, जारी कर दी कोटा निरस्त करने की चिट्ठी' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। लखनऊ मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी ने 30 जून 2026 को पुन: सही अधिसूचना जारी की।
लेकिन, इनमें से महज एक रेलकर्मी ने आवेदन किया है। इस संबंध में लखनऊ के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इलेक्ट्रिक और मैकेनिकल में ग्रुप डी कर्मचारियों की संख्या कम होती है। जल्द ही ओपेन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से 174 पद पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP के मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं मिलेगी, योगी सरकार ने ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी

लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह - lucknow university third campus land cabinet approval key

प्रयागराज में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को, 1.5 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण का दावा


