'जयंत चौधरी ही होंगे मुख्यमंत्री', यूपी के बंटवारे वाले प्रस्ताव के समर्थन में उतरे भूपेंद्र चौधरी, कहा- सबको होगा फायदा
Bhupendra Chaudhary News: रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने सुभासपा अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के प्रदेश के बंटवारे वाले बयान का समर्थन किया है। सबको फायदे की बात कही है। मेरठ: उत्तर प्र…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Bhupendra Chaudhary News: रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने सुभासपा अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के प्रदेश के बंटवारे वाले बयान का समर्थन किया है। सबको फायदे की बात कही है।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के बंटवारे के मसले पर राष्ट्रीय लोकदल का भी समर्थन मिलता दिख रहा है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान का समर्थन किया है। ओम प्रकाश राजभर ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटने वाला बयान दिया था। इसके बाद प्रदेश की राजनीति लगातार गर्मा रही है। ओम प्रकाश राजभर के समर्थन और विरोध में कई बयान सामने आए हैं। कैसरगंज से पूर्व सांसद और भाजपा के सीनियर नेता बृजभूषण शरण सिंह ने राजभर के बयान के विरोध में कहा कि इस प्रकार की कोई चर्चा अभी राज्य केंद्र स्तर पर नहीं हो रही है।
भूपेंद्र चौधरी ने क्या कहा?
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी ने उत्तर प्रदेश के बंटवारे का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश का बंटवारा होता है तो इससे सभी को फायदा होगा। बंटवारा हुआ तो जयंत चौधरी वेस्ट यूपी के सीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पश्चिम यूपी में हाई कोर्ट बेंच की मांग की जा रही है। इसको लेकर वकीलों की ओर से भी प्रदर्शन हुआ है। अगर नया राज्य बनता है तो वहां हाई कोर्ट की स्थापना होगी। इससे वकीलों की लंबी मांग को पूरा कराया जा सकेगा।
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के यूपी के 4 हिस्सों में बंटवारा का बयान और पूर्वांचल का सीएम राजभर का बेटा के बनने के बयान पर रालोद नेता ने बयान दिया। उन्होंने कहा है कि यह उनकी पार्टी का स्टैंड और उनकी राजनीति हो सकती है। कौन उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री कैंडिडेट होगा, कौन नहीं, उस पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगा। अगर हमारी बात करेंगे तो निश्चित तौर पर हमारी पार्टी छोटे राज्यों की पक्षधर रही है।
छोटे राज्यों से विकास
भूपेंद्र चौधरी ने सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद के पश्चिमी यूपी राज्य गठन के समर्थन पर कहा कि हम भी छोटे राज्य के समर्थक हैं। इससे विकास की गति को तेज करने में मदद मिलती है। इसके कई उदाहरण सामने हैं। उन्होंने कहा कि हमारे स्वर्गीय नेता चौधरी अजीत सिंह का मूवमेंट पश्चिमी यूपी राज्य को लेकर रहा है। वे हमेशा हरित प्रदेश की मांग करते रहे थे। इससे निश्चित तौर पर क्षेत्र की जनता का भला होगा। हमारे यहां लोगों की एक लंबी मांग रही है कि हाई कोर्ट के बेंच बने।
रालोद प्रवक्ता ने कहा कि अगर नए प्रदेश का निर्माण होता है तो हाई कोर्ट बन ही जाएगा। इस प्रकार का निर्णय निश्चित तौर पर हमारे लोगों के लिए बेहतर होगा। समाजवादी पार्टी के इस मामले को राजनीति प्रोपेगेंडा बताने पर उन्होंने कहा कि सपा को हर चीज में राजनीति ढूंढनी होती है। उसमें भी ढूंढ ली है।
आरएलडी के रोल का जिक्र
भूपेंद्र चौधरी ने रालोद के पश्चिमी यूपी राज्य गठन में रोल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर अलग प्रदेश का निर्माण होता है तो आरएलडी का मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अगर अलग प्रदेश का निर्माण होता है तो जयंत चौधरी से बेहतर कोई नेता है क्या? निश्चित तौर पर वे सीएम बनेंगे। दरअसल, लंबे समय से प्रदेश को चार हिस्सों में बंटवारा की बात उठती रही है।
उत्तर प्रदेश को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, अवध और पूर्वांचल राज्य के तौर पर बांटने की बात होती रही है। इसको लेकर अब दावा किया जा रहा है कि प्रदेश को बांटने को लेकर चर्चा गरमाई है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बड़े राज्यों की तुलना में छोटे राज्य ज्यादा बेहतर परफॉर्म कर पाए हैं। हमारा स्टैंड भी यही है।
लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।
विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत
राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा:
राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

तट से टकराया 'चक्रवात अर्नब', यूपी-दिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश; गिर सकते हैं ओले

नौकरी, मानदेय, कैशलेश इलाज, यूपी चुनाव से पहले नए लाभार्थी समूह तैयार करने में जुटी योगी सरकार

राम-रामायण और गंगा के रंगों से सजेगा यूपी, कलाकारों को एक मंच पर लाने की तैयारी में योगी सरकार


