होमपर्यटनवाराणसी में तैयार होंगे 15 मॉडर्न बस क्यू शेल्टर; EV चार्जिंग के साथ मिलेंगी ढेर सारी सुविधाएं
पर्यटन

वाराणसी में तैयार होंगे 15 मॉडर्न बस क्यू शेल्टर; EV चार्जिंग के साथ मिलेंगी ढेर सारी सुविधाएं

वाराणसी में तैयार होंगे 15 मॉडर्न बस क्यू शेल्टर; EV चार्जिंग के साथ मिलेंगी ढेर सारी सुविधाएं ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए यहां पर सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जाएगा. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : Au…

ETV Bharat के अनुसार2 अगस्त 2026 को 02:18 am बजे
वाराणसी में तैयार होंगे 15 मॉडर्न बस क्यू शेल्टर; EV चार्जिंग के साथ मिलेंगी ढेर सारी सुविधाएं

सौजन्य से:- ETV Bharat

वाराणसी में तैयार होंगे 15 मॉडर्न बस क्यू शेल्टर; EV चार्जिंग के साथ मिलेंगी ढेर सारी सुविधाएं

ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए यहां पर सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जाएगा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 2, 2026 at 7:26 AM IST

वाराणसी: शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 15 बस क्यू सेंटर तैयार किए जा रहे हैं. यहां पर आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को अलग-अलग तरीके की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी. इस क्यू सेंटर पर ईवी चार्जिंग की सुविधा भी मौजूद होगी.

इस केंद्र में यात्रियों को स्मार्ट एलईडी डिस्पले, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही फ्री वाई-फाई संग ईवी चार्जिंग की सुविधा मौजूद रहेगी. शहर के अलग-अलग दिशाओं में यह बस स्टैंड तैयार किए जाएंगे.

स्मार्ट सिटी के प्रबंधक अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि यात्रियों के सुरक्षा सुविधाओं के तहत जनपद में 15 मॉडर्न बस क्यूं सेंटर तैयार किया जा रहे हैं, जहां पर ईवी चार्जिंग, वाई-फाई सिस्टम, कैमरा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए यहां पर सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जाएगा. इसके साथ ही अतिरिक्त राजस्व के लिए विज्ञापन पैनल भी लगाए जाएंगे.

इन जगहों पर बनेंगे सेंटर

- काशी विद्यापीठ गेट नंबर 2

- अंबेडकर चौराहा टाउन हॉल मैदागिन

- जलकल कार्यालय भेलूपुर

- हवेलिया चौराहा

- सारनाथ चौराहा

- रामनगर बनारस स्टेशन रोड

- नमो घाट रोड

- टीएफसी के सामने फातमान रोड

- रथ यात्रा कामाख्या रोड

- स्मार्ट सिटी कार्यालय सिगरा

- आचार्य रामचंद्र शुक्ल क्रॉसिंग रवींद्र पुरी

- लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे

उन्होंने बताया कि पब्लिक फैसिलिटीज केंद्र और बस स्टॉप पर यात्रियों की दैनिक आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है. गर्मी, सर्दी और बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त शेड की व्यवस्था की जाएगी.

सेंटर पर दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर के अनुकूल पहुंच को सुनिश्चित किया जाएगा. इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी का मैप लगाया जाएगा, जहां वह शहर के बारे में जान सकेंगे. उपयोग शुल्क के आधार पर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा होगी.

उन्होंने बताया कि यह बस स्टॉप टेक्नोलॉजी के अनुसार भी स्मार्ट भी होंगे. जहां पर डिजिटल डिस्प्ले मौजूद रहेगा. समय के साथ बस के आगमन और प्रस्थान की जानकारी मिलेगी. इसके साथ ही तारीख, तापमान और अन्य सूचनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा.

परियोजना से यात्रियों तक ही सुविधा सीमित नहीं रहेंगी बल्कि आय का एक मॉडल भी विकसित होगा और शहर में नए सुविधाओं का विस्तार होगा.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें