अयोध्या में मंगलवार को जुटेंगी 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, सीएम योगी करेंगे सम्मान - cm yogi to honor 15k anganwadi workers in ayodhya today
अयोध्या में मंगलवार को जुटेंगी 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, सीएम योगी करेंगे सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में 12-15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को सम्मानित करेंगे। HighLights…

सौजन्य से:- Jagran
अयोध्या में मंगलवार को जुटेंगी 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, सीएम योगी करेंगे सम्मान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में 12-15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को सम्मानित करेंगे।
HighLights
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का सम्मान।
- अयोध्या में 15 हजार से अधिक कार्यकर्त्रियां होंगी शामिल।
- सीएम योगी हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन भी करेंगे।
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। अयोध्या में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं का सम्मान किया जाएगा। राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित इस राज्यस्तरीय समारोह के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। वह कार्यकत्रियों का सम्मान भी करेंगे।
अयोध्या मंडल की करीब 12 से 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां इस कार्यक्रम में शामिल होंगीं। प्रदेश के सभी जिलों में इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में विभागीय मंत्री तथा जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
राशन वितरण का कार्य देख रही स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं भी इसमें भाग लेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के हर जिले में समानांतर कार्यक्रम होंगे, लेकिन मुख्य समारोह मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अयोध्या में ही संपन्न होगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर रामलला का दर्शन करेंगे सीएम योगी
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह की निगरानी में सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। दोपहर 2:50 बजे वे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे।
शाम 4 बजे तक जीआईसी मैदान में रहने के बाद वह हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे, उसके बाद श्रीराम मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। शाम करीब 5 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


