होमधर्म-आस्थागोरखपुर से सियालदह के बीच 14 फेरा में चलेगी पूजा स्पेशल, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल - gorakhpursealdah puja special train 14 trips announced
धर्म-आस्था

गोरखपुर से सियालदह के बीच 14 फेरा में चलेगी पूजा स्पेशल, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल - gorakhpursealdah puja special train 14 trips announced

गोरखपुर से सियालदह के बीच 14 फेरा में चलेगी पूजा स्पेशल, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से सियालदह के बीच 14 फेरा में पूजा ...और पढ़ें HighLights - गोरखपु…

Jagran के अनुसार20 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
गोरखपुर से सियालदह के बीच 14 फेरा में चलेगी पूजा स्पेशल, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
 - gorakhpursealdah puja special train 14 trips announced

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर से सियालदह के बीच 14 फेरा में चलेगी पूजा स्पेशल, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से सियालदह के बीच 14 फेरा में पूजा ...और पढ़ें

HighLights

- गोरखपुर-सियालदह के बीच 14 फेरा में पूजा स्पेशल ट्रेन।

- 13 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल।

- पूर्वांचल से बंगाल जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। त्योहारों में बंगाल आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से सियालदह के बीच 14 फेरा में पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 03131/03132 नंबर की सियालदह-गोरखपुर-सियालदह द्वि-साप्ताहिक त्योहार स्पेशल की घोषणा की गई है।

यह ट्रेन सियालदह से 13 अक्टूबर से 26 नवंंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 14 अक्टूबर से 27 नवंंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को चलाई जाएगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 कोच लगाए जाएंगे।

- 03131 सियालदह-गोरखपुर द्वि साप्ताहिक स्पेशल सियालदह से रात 11.40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, जसीडीह, बरौनी, छपरा और देवरिया होते हुए दूसरे दिन शाम 06:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

- 03132 गोरखपुर-सियालदह द्वि साप्ताहिक स्पेशल गोरखपुर से रात 08:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन चौरी चौरा, देवरिया, छपरा, हाजीपुर, जसीडीह, आसनसोल और दुर्गापुर होते हुए दूसरे दिन दोपहर बाद 03:40 बजे सियालदह पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर रेलवे में 607.7 किलोमीटर रूट पर 'कवच' 4.0 लगाने के लिए 252 करोड़ मंजूर, रुकेंगे हादसे

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें