जनगणना के लिए गोरखपुर में लगेंगे 12 हजार कर्मचारी: 16 नवंबर से होगी स्वगणना, 1 दिसंबर से घर-घर जाएंगे प्रगणक - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Census 2026: Staff Training & Door to Door Survey Details जनगणना के लिए गोरखपुर में लगेंगे 12 हजार कर्मचारी:16 नवंबर से होगी स्वगणना, 1 दिसंबर से घर-घर जाएंगे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Census 2026: Staff Training & Door to Door Survey Details
जनगणना के लिए गोरखपुर में लगेंगे 12 हजार कर्मचारी:16 नवंबर से होगी स्वगणना, 1 दिसंबर से घर-घर जाएंगे प्रगणक
- कॉपी लिंक
विधानसभा चुनाव से पहले जनगणना की तैयारी जोरों पर है। 16 नवंबर से स्वगणना का क्रम शुरू होगा और 1 दिसंबर से घर-घर प्रगणक पहुंचेंगे। इसके लिए गोरखपुर में 12 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। प्रशिक्षण के लिए 4 मास्टर ट्रेनरों को लखनऊ भेजा गया थ
उनका प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब वे 170 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण का काम 15 अक्टूबर तक पूरा कर लेना है। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। जनगणना में 850 की आबादी पर एक प्रगणक तैनात किया जाएगा। प्रगणकों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर नियुक्त होंगे।
प्रशिक्षण का क्रम मास्टर ट्रेनर से शुरू होकर फील्ड ट्रेनर और फिर प्रगणक तक पहुंचेगा। पहले 5 मास्टर ट्रेनर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद फील्ड ट्रेनर प्रगणकों को प्रशिक्षण देंगे। इस तरह घर-घर जाकर जानकारी जुटाने वाले कर्मचारियों को उनके स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जनगणना के दूसरे चरण में सबसे पहले 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) की सुविधा मिलेगी। इस दौरान नागरिक स्वयं आनलाइन अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी का सत्यापन और संकलन करेंगे। दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति से 40 सवाल पूछे जाएंगे।
सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, प्रवास, वैवाहिक स्थिति, राष्ट्रीयता और धर्म के साथ डिजिटल साक्षरता, बैंक खातों और पहचान दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी भी दर्ज होगी। पहली बार सामान्य जातियों समेत सभी नागरिकों की जाति संबंधी जानकारी भी जनगणना में दर्ज की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई परिवार या नागरिक छूटे नहीं और आंकड़े सटीक रहें।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


