होमशिक्षा-करियर₹12,000 करोड़ की लागत से बनेगा 'न्यू लखनऊ', 10,680 एकड़ में बसेंगी नई कॉलोनियां
शिक्षा-करियर

₹12,000 करोड़ की लागत से बनेगा 'न्यू लखनऊ', 10,680 एकड़ में बसेंगी नई कॉलोनियां

अगर आप भी लखनऊ में अपने सपनों का आशियाना बनाने की चाह रखते हैं, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है.…

AajTak के अनुसार24 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
₹12,000 करोड़ की लागत से बनेगा 'न्यू लखनऊ', 10,680 एकड़ में बसेंगी नई कॉलोनियां

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

अगर आप भी लखनऊ में अपने सपनों का आशियाना बनाने की चाह रखते हैं, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. 'नए उत्तर प्रदेश' में 'नए लखनऊ' की संकल्पना को साकार करते हुए सीएम योगी ने ₹12,000 करोड़ की लागत से 10,680 एकड़ में विकसित होने वाली वरुण विहाल और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं का शिलान्यास किया.

सीएम ने इस मौके पर कहा कि पहले बिना प्लान के काम होता था, बिना प्लान के बने घर के पास न बिजली की सुविधा मिलती थी और न पानी की, लेकिन अब लखनऊ के लोगों के लिए प्लान तरीके से रहने के की व्यवस्था की जा रही है.

यह विशाल परियोजना 10,680 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैली होगी, जिसे अत्याधुनिक नागरिक सुविधाओं, चौड़ी सड़कों, हरित क्षेत्रों (ग्रीन बेल्ट) और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ विकसित किया जा रहा है.

वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं के माध्यम से हजारों परिवारों को किफायती और प्रीमियम प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे. योजना के तहत ₹2,166 करोड़ की लागत से 5 प्रस्तावित बहुमंजिला अपार्टमेंट्स का भी शिलान्यास किया गया है, जो शहरी जीवन को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाएंगे. विकसित सड़कें, सीवरेज सिस्टम, पार्क, स्कूल और कमर्शियल ज़ोन इस पूरे क्षेत्र की मुख्य विशेषता होंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लाखों के फ्लैट, सड़कों पर रेंगती गाड़ियां...नोएडा एक्सटेंशन के 'महाजाम' का अंत कब

'नए उत्तर प्रदेश' में सुरक्षित और सुलभ आवास

राज्य सरकार की यह पहल 'नए उत्तर प्रदेश' के उस दृष्टिकोण को दर्शाती है, जहां शहरी विकास के साथ-साथ आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाना प्राथमिकता है. विकसित शहर, सुविधाजनक परिवहन, और सुरक्षित आवास अब केवल वादे नहीं, बल्कि धरातल पर उतरती हकीकत हैं.

लखनऊ के इस नए विस्तार से न केवल आवासीय समस्याओं का हल निकलेगा, बल्कि रियल एस्टेट और रोजगार के क्षेत्र में भी नए अवसरों का सृजन होगा. जो नागरिक लंबे समय से लखनऊ में अपने सपनों का आशियाना बनाने का इंतज़ार कर रहे थे, उनके लिए यह एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा.

यह भी पढ़ें: युवा अमीरों की बदल रही पसंद, फ्लैट से जमीन तक... ऐसे बदल रहा है रियल एस्टेट बाजार

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें