यूपी की 11 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी, योगी सरकार जल्द देगी सौगात - up 11350 digital libraries coming soon to gram panchayats
यूपी की 11 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी, योगी सरकार जल्द देगी सौगात पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कर रहा है, जिससे युवाओं को प्रति…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी की 11 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी, योगी सरकार जल्द देगी सौगात
पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कर रहा है, जिससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी म ...और पढ़ें
HighLights
- 11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना जल्द।
- युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी सुविधा।
- ग्राम पंचायतों में आधार नामांकन सेवाएं भी शुरू की गईं।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पचायती राज विभाग द्वारा प्रदेश की 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराई जा रही है। ये सभी लाइब्रेरियां जल्द शुरू करा दिए जाने की तैयारी है। स्थापना हो जाने पर युवाओं को गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सहुलियत हो जाएगी। अध्ययन के लिए 20 हजार से अधिक डिजिटल अध्ययन सामग्री लाइब्रेरियों में उपलब्ध कराए जाएंगे।
योजना के प्रथम चरण में 37 जिलों में पुस्तकों व फर्नीचर की आपूर्ति कर दी गई है। अब तक 10,976 ग्राम पंचायतों में पुस्तकें पहुंचाई गई हैं तथा 9909 ग्राम पंचायतों में फर्नीचर उपलब्ध करा दिए गए हैं। एक डिजिटल लाइब्रेरी पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
इस धनराशि से पुस्तकें, आईटी उपकरण तथा आधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 20 हजार से अधिक डिजिटल अध्ययन सामग्री जिसमें ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर, ऑडियो कंटेंट, डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल तथा इंटरैक्टिव क्विज उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके साथ ही विभाग ने 110 ग्राम पंचायतों में आधार नामांकन व आधार से संबंधित अन्य सेवाएं शुरू करा दी है। इन केंद्रों से अब तक 75 हजार से अधिक लोगों को आधार संबंधी सेवाएं दी जा चुकी हैं।
पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह के मुताबिक सभी 57,694 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में पांच हजार ग्राम पंचायतों को योजना से जोड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- यूपी में कुष्ठ दिव्यांगजनों का बड़ा सहारा बनी योगी सरकार, पहली तिमाही में 13734 लाभार्थियों को मिली पेंशन
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP के मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं मिलेगी, योगी सरकार ने ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी

लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह - lucknow university third campus land cabinet approval key

प्रयागराज में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को, 1.5 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण का दावा


