11 हजार दीपों से जगमगाया प्रयागराज
11 हजार दीपों से जगमगाया प्रयागराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम प्रयागराज ने विभिन्न घाटों पर 11,000 से अधिक दीप जलाए। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और महापौर गणेश केसरवानी की उपस्थि…

सौजन्य से:- Hindustan
11 हजार दीपों से जगमगाया प्रयागराज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम प्रयागराज ने विभिन्न घाटों पर 11,000 से अधिक दीप जलाए। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और महापौर गणेश केसरवानी की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम प्रयागराज ने विभिन्न घाटों और धार्मिक स्थलों पर 11 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और महापौर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में प्रेरणा स्थल पर विशेष कार्यक्रम हुआ। प्रेरणा स्थल और कालीघाट पर 2100 से अधिक दीप जलाए गए। इसके अलावा अरैल घाट, बरगद घाट, दशाश्वमेध घाट, भारद्वाज आश्रम, मनकामेश्वर मंदिर, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, सुभाष चौराहा और कलश चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता समेत पार्षदगण, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम आदि मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


