होमक्राइमयूपी में स्कूल नदी में समाया, 100 बीघा फसल बर्बाद: बारिश से नदियां उफान पर, मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी, आज पूरे प्रदेश में अलर्ट - Uttar Pradesh News
क्राइम

यूपी में स्कूल नदी में समाया, 100 बीघा फसल बर्बाद: बारिश से नदियां उफान पर, मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी, आज पूरे प्रदेश में अलर्ट - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Weather Up Today Rain Alert Flood Cm Yogi Adityanath Rivers Overflow Imd Lucknow Sonbhdra Varanasi Kanpur Prayagraj Gorakhpur Baris Photo Video यूपी में स्कूल नदी में…

Dainik Bhaskar के अनुसार4 अगस्त 2026 को 04:18 am बजे
यूपी में स्कूल नदी में समाया, 100 बीघा फसल बर्बाद:  बारिश से नदियां उफान पर, मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी, आज पूरे प्रदेश में अलर्ट - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Uttar Pradesh Weather Up Today Rain Alert Flood Cm Yogi Adityanath Rivers Overflow Imd Lucknow Sonbhdra Varanasi Kanpur Prayagraj Gorakhpur Baris Photo Video

यूपी में स्कूल नदी में समाया, 100 बीघा फसल बर्बाद:बारिश से नदियां उफान पर, मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी, आज पूरे प्रदेश में अलर्ट

- कॉपी लिंक

पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश का असर यूपी में दिखने लगा है। गंगा, यमुना समेत 10 नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इनमें घाघरा, शारदा समेत 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

बलिया में सरयू नदी के कटान से एक सरकारी स्कूल और एक मकान नदी में समा गया। गोंडा में घाघरा की बाढ़ से 100 बीघे से ज्यादा फसल डूब गई। नदी किनारे रहने वाले लोग अपने कच्चे मकान तोड़कर बांस-बल्लियां और ईंटें सुरक्षित जगह ले जा रहे।

सरयू और घाघरा के उफान से सीतापुर, पीलीभीत, लखीमपुर और बहराइच के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए मगरमच्छ लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं।

रविवार को प्रदेश के 36 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 23 मिमी बारिश एटा में दर्ज की गई। इसके बाद फर्रुखाबाद में 13.8 मिमी, मेरठ में 9.2 मिमी, कानपुर में 8.6 मिमी, प्रतापगढ़ में 7 मिमी और बुलंदशहर में 6.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले शनिवार को वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और मेरठ समेत 36 शहरों में बारिश हुई। कानपुर में कई गलियां तालाब बन गईं। मेरठ मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया, जहां ओपीडी के गेट पर मरीज घुटनों तक पानी में होकर आते-जाते दिखाई दिए।

बारिश और बाढ़ की 2 तस्वीरें-

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

हवाओं के राजस्थान और मध्य भारत की तरफ खिसकने से यूपी में बारिश की गतिविधियां थम गई थीं। अब बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के पास हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके असर से मानसूनी हवाएं यूपी की तरफ लौटेंगी। 27 जुलाई से बारिश का दायरा बढ़ेगा। मानसूनी गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

प्रदेश में आज कहां-कहां बारिश के आसार, देखिए

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में रविवार शाम करीब 5 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक मौसम बदलने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से सफर करना पड़ा।

- कॉपी लिंक

उन्नाव में समाजवादी पार्टी के एक नेता ने दावा किया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 13 जुलाई को जिस लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था, उसकी सड़क महज 12 दिन बाद ही धंस गई। सपा नेता ने इसे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल बताते हुए सरकार पर निशाना साधा। हालांकि प्रोजेक्ट मैनेजर वी. कुंडू ने कहा कि लगातार बारिश के कारण कुछ जगह तकनीकी दिक्कतें आई हैं, जिन्हें तुरंत ठीक कराया जा रहा है। यातायात सामान्य है और टीम लगातार निगरानी कर रही है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

बिजनौर में रविवार को झमाझम बारिश हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। कई दिनों से बारिश का इंतजार खत्म हुआ। बारिश के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही।

मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अगर लगातार बरसात होती है तो तापमान में और गिरावट आने के साथ उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

- कॉपी लिंक

वाराणसी में रविवार को मौसम साफ है। अगले 24 घंटे में मानसून एक्टिव होगा। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 24 घंटे बाद बनारस सहित आसपास के जिलों में आसमान में बादल दिखाई देंगे और बारिश की भी संभावना दिखाई दे रही है, जिससे तापमान में गिरावट होगी। दूसरी तरफ गंगा का जलस्तर अभी स्थिर है। जलस्तर 61.5 मीटर दर्ज किया गया है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

लखनऊ में रविवार सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज धूप निकली है। दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। लखनऊ में इस मानसून अब तक सामान्य से 36 फीसदी कम बरसात हुई है। 25 जुलाई तक सामान्य बरसात का औसत करीब 260 मिलीमीटर है, लेकिन बारिश 197.6 मिमी हुई है।

- कॉपी लिंक

आगरा में रविवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप खिली है। दिन चढ़ने के साथ आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं, लेकिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

- कॉपी लिंक

मेरठ में शनिवार को जोरदार बारिश हुई। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में जलभराव हो गया। अस्पताल परिसर में कई जगह पानी भर जाने से मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी और वार्ड तक पहुंचने के लिए लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। कुछ ही दिन पहले हुई बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भी जलभराव हो गया था। पानी भरने से बिजली का पैनल बर्बाद हो गया था। 6 दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी।

- कॉपी लिंक

गोंडा में घाघरा नदी उफान पर है। किनारों पर कटान जारी है। तटीय क्षेत्रों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कटान की जद में आए लोग अपने फूस और मिट्टी के मकानों को तोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। कई अस्थायी मकान नदी में समा चुके हैं। कृषि भूमि और फसल भी कटान की भेंट चढ़ गई है।

- कॉपी लिंक

- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में शनिवार शाम को 6 साल के बच्चे की 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। गड्ढा प्राधिकरण ने बोरिंग के लिए खोदा था। बारिश के पानी से भरा हुआ था। मृतक बच्चे की पहचान केंद्रीय विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य सीवान यादव के बेटे अव्यान के रूप में हुई है।

- जानकारी के मुताबिक, शनिवार को अव्यान अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसायटी के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया। अचानक उसमें गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के ऊपरी कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब सोनभद्र के कनहर बांध पर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ रहे के चलते बांध का जलस्तर तेजी से बढ़कर 261.300 मीटर तक पहुंच गया। जिसके बाद बांध के तीन गेट खोल दिए गए।

- कॉपी लिंक

बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित बेलामकन गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक कुएं में 10 फीट लंबा मगरमच्छ गिर गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने करीब 1 घंटे बाद कुएं से मगरमच्छ को रेस्क्यू किया।

- कॉपी लिंक

- गोंडा में घाघरा नदी का कटान तटीय इलाकों के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाणी माझा समेत कई गांवों में नदी तेजी से कृषि भूमि और मकानों को काट रही है। कटान की जद में आए ग्रामीण अब अपने फूस और मिट्टी के मकानों को तोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने को मजबूर हैं। ग्रामीण अपने घरों का सामान निकालकर नए स्थानों पर अस्थायी आशियाना बनाने में जुटे हैं।

- पिछले एक सप्ताह से जारी कटान में तरबगंज तहसील क्षेत्र की 100 बीघा से अधिक कृषि भूमि और पांच फूस के मकान नदी में समा चुके हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटे में घाघरा नदी का जलस्तर कुछ घटा है। शनिवार सुबह एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी।

- शनिवार सुबह 9 बजे घाघरा नदी में कुल 2,46,938 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसमें गिरजा बैराज से 1,11,776 क्यूसेक, शारदा बैराज से 1,26,629 क्यूसेक और सरयू बैराज से 3,515 क्यूसेक पानी शामिल है।

- कॉपी लिंक

मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं, जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है।

- कॉपी लिंक

- क्या राजभर के लिए सपा के दरवाजे बंद: 55 दिन में 49 बार अखिलेश पर हमले किए; जयंत, अनुप्रिया कैसे समझदार साबित हो रहे

- 'यूपी में पेपर लीक नहीं रुका तो बड़ा आंदोलन होगा': कॉकरोच जनता पार्टी की चेतावनी; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न का VIDEO

- यूपी एक्सप्लेनर‘दशरथ की 3 पत्नियां, तो हमारा एक पति क्यों नहीं’: अमरोहा में 3 बहनों का सवाल, दोस्त से शादी की; क्या ये कानूनी रूप से जायज

- राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किरण एस. लीड करेंगे नई SIT: अयोध्या DIG, SSP भी टीम में, 2 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें