वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: लड़कियां कस्टडी में बोलीं-पहले कंपनी फिर पुलिस ने बेवकूफ बनाया, पुष्पा मूवी स्टाइल में तस्करी - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Crime News | Call Center Fraud & Pushpa Style Drug Smuggling वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:लड़कियां कस्टडी में बोलीं-पहले कंपनी फिर पुलिस ने बेवकूफ बनाया, पुष्प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi Crime News | Call Center Fraud & Pushpa Style Drug Smuggling
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:लड़कियां कस्टडी में बोलीं-पहले कंपनी फिर पुलिस ने बेवकूफ बनाया, पुष्पा मूवी स्टाइल में तस्करी
- कॉपी लिंक
नमस्कार, वाराणसी की कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें…शुक्रवार को शेयर बाजार के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है। डीसीपी क्राइम नीतू कादयान के सामने जैसे ही कॉल सेंटर में काम करने वाली 21 युवतियां को पेश किया तो वे चिल्लाने लगीं।
वाराणसी पुलिस ने फिल्म पुष्पा की तर्ज पर वाहन में गुप्त चेंबर बनाकर की जा रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। सिगरा थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मालवाहक वाहन से करीब 55 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…
1- लड़कियां कस्टडी में बोलीं-पहले कंपनी फिर पुलिस ने बेवकूफ बनाया, वाराणसी में 21 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी में शुक्रवार को शेयर बाजार के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लोगों से निवेश के नाम पर 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इस मामले में 21 महिलाओं समेत 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
2- सांसद पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन पर संत समाज नाराज, जितेंद्रानंद सरस्वती बोले- सदस्यता समाप्त हो
संसद के मानसून सत्र के 10वें दिन शुक्रवार को अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर विपक्ष ने संसद परिसर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में संसद पहुंचे। उनके इस प्रदर्शन को लेकर अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने इसे साधु-संतों और भगवा वस्त्र का अपमान बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…
3- पुष्पा मूवी स्टाइल में वाराणसी में गांजे की तस्करी, उड़ीसा से पूर्वांचल में थी सप्लाई करने की तैयारी
वाराणसी पुलिस ने फिल्म पुष्पा की तर्ज पर वाहन में गुप्त चेंबर बनाकर की जा रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। सिगरा थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मालवाहक वाहन से करीब 55 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
4- IIT BHU और भारतीय नौसेना के बीच एमओयू, स्वदेशी रक्षा तकनीकों पर होगा संयुक्त शोध
IITBHU और भारतीय नौसेना के बीच स्वदेशी रक्षा एवं नौसैनिक प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में 30 जुलाई को हुए इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत दोनों संस्थान अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
5- सावन में बाबा विश्वनाथ को जलाभिषेक करने पहुंच रहे कांवड़िए, भक्तों को हो रहे झांकी दर्शन
सावन माह के शुभारंभ के साथ ही धर्मनगरी काशी पूरी तरह शिवमय हो गई है। देवाधिदेव महादेव की कृपा प्राप्त करने की कामना लेकर देश के विभिन्न राज्यों से शिवभक्त और कांवड़ियों का जत्था काशी पहुंचने लगा है। विश्वनाथ धाम से लेकर गंगा घाटों तक केसरिया छटा बिखरने लगी है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। पढ़ें पूरी खबर…
6- UP की 403 सीटों पर बूथ मजबूत कर रही लोजपा, प्रदेश प्रवक्ता बोले- जल्द बनारस आएंगे चिराग पासवान
वाराणसी के रहने वाले अभिनव श्रीवास्तव को लोकजनशक्ति पार्टी (राम विलास) प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अभिनव ने बताया की इस बार पार्टी पूरे प्रदेश में खुद को मजबूत कर रही है। इसके लिए प्रबुद्ध सम्मेलन, दलित सम्मेलन, चाणक्य सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। जल्द ही चिराग पासवान भी काशी आकर चुनाव का शंखनाद करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
7- काशी रुद्रास की सीजन-4 की टीशर्ट लांच, कप्तान करन शर्मा ने लिया बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश टी 20 के 2026 सीजन के लिए काशी रुद्रास ने अपनी सीजन 4 की नयी टीशर्ट लांच कर दी। वाराणसी के एक होटल में टीम के कप्तान करन शर्मा ने टी शर्ट का अनावरण किया। यह टी शर्ट काशी की कालजायी विरासत और भगवान शिव के दर्शन से प्रेरित नई जर्सी काशी रुद्रास के मूल्य और पहचान दर्शाती है। लांचिंग के पहले कप्तान करन शर्मा ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। पढ़ें पूरी खबर…
8- CP कार्यालय से निकला 'CM' का काफिला, पुलिस ने वीवीआईपी मूवमेंट पर परखी आपात स्थिति में तैयारियां
वाराणसी में लगातार वीवीआईपी मूवमेंट और त्योहार को लेकर कमिश्नरेट पुलिस लगातार सतर्क रहती है। इसी क्रम में एडीजी सिक्योरिटी के निर्देश पर वाराणसी में एनएसजी, सीएम सिक्योरिटी, पुलिस, ट्रैफिक और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था को परखा। पढ़ें पूरी खबर…
9- राष्ट्रगीत के 150 वर्ष होने पर जश्न, वन्दे मातरम् समिति अध्यक्ष बोले- तुष्टिकरण की राजनीति ने गीत को बांटा
राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को भाजपा व कई सामाजिक संगठनों ने जश्न मनाया। नई सड़क स्थित कोदई चौकी पर शाम 5 बजे प्रणाम वन्दे मातरम् समिति की ओर से राष्ट्रभक्ति एवं बधाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने देश के साथ इस गीत का भी बंटवारा किया। पढ़ें पूरी खबर…
10- सीवर की 36 साल पुरानी प्रॉब्लम का समाधान नहीं, लोग बोले- पार्षद कहते हैं 'हो जाएगा' पर होता नहीं
बनारस के वार्ड-79 में सीवर की समस्या 36 साल पुरानी है। लोगों का कहना है कि नगर निगम के पास इसका कोई समाधान ही नहीं है। यहां तक कि सीवर का ब्लू प्रिंट भी उपलब्ध नहीं है। आधे घंटे की बारिश में सड़कें लबालब हो जाती हैं। इतना ही नहीं, कई मोहल्लों में सप्लाई होने वाले पीने के पानी में बालू आ रही है। इसकी वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


