होमक्राइमवाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: दोस्त का गला दबाकर मारने की कोशिश, सावन के पहले दिन काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब - Varanasi News
क्राइम

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: दोस्त का गला दबाकर मारने की कोशिश, सावन के पहले दिन काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Crime News | Friend Attempted Murder, Sawan Devotion In Kashi वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:दोस्त का गला दबाकर मारने की कोशिश, सावन के पहले दिन काशी में उमड़ा आ…

Dainik Bhaskar के अनुसार31 जुलाई 2026 को 01:26 am बजे
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:  दोस्त का गला दबाकर मारने की कोशिश, सावन के पहले दिन काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- Varanasi Crime News | Friend Attempted Murder, Sawan Devotion In Kashi

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:दोस्त का गला दबाकर मारने की कोशिश, सावन के पहले दिन काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब

- कॉपी लिंक

नमस्कार, वाराणसी की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी के मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के हरपुर गांव में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला आया है। यहां एक दोस्त ने दुसरे को अधमरा कर कुएं में फेक दिया। दो घंटे बाद वापस लौटा और उसे बाहर निकाला।

वाराणसी साइबर क्राइम टीम ने ट्रेडिंग के बहाने कॉलिंग करके साइबर ठगी करने वाले कॉल सेंटर पर छापेमारी की। गुरुवार रात 9 बजे छापेमारी से हड़कंप मच गया। कॉल करने वाले गैंग के 30 कॉलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें 22 युवतियां शामिल हैं।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1. वाराणसी में सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश, हर घंटे 1 सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

वाराणसी में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शहर में रुक-रुक कर हल्की बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पढ़ें पूरी खबर…

2. टीजीटी परीक्षा में साल्वर को बैठाने वाला परीक्षार्थी गिरफ्तार

वाराणसी में 4 जून 2026 को हुई टीजीटी परीक्षा में राजकीय क्वींस कालेज में एक साल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर साल्वर गैंग के एक सदस्य को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था। उसी समय से मूल परीक्षार्थी जिसने साल्वर गैंग की मदद से परीक्षा पास करने की कोशिश की थी। उसकी तलाश की जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर…

3. आईएमएस-बीएचयू में रैगिंग कानून का दुरुपयोग, फर्जी शिकायत की धमकी देकर छात्रों से वसूली

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में रैगिंग के खिलाफ बनाई गई सख्त व्यवस्था का कुछ शातिर लोग गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। रैगिंग की फर्जी शिकायत दर्ज कराने की धमकी देकर छात्रों से पैसे वसूलने के दो मामले सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और एंटी रैगिंग कमेटी सतर्क हो गई है। शुरुआती जांच में शिकायत करने वाली युवती की पहचान फर्जी पाई गई है। पढ़ें पूरी खबर…

4. हाउस टैक्स में 84,386 भवन स्वामियों को मिली छूट, AI चैटबॉट से मिल रहा 12 प्रतिशत का लाभ

वाराणसी नगर निगम ने इस बार हाउस टैक्स पर छूट की मियाद बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी थी। 31 जुलाई के पहले तक नगर निगम में के डाटा के अनुसार 84,386 भवन स्वामियों ने टैक्स में छूट का फायदा उठाया है। इन सभी ने अभी तक कुल 69.30 करोड़ का हाउस टैक्स 10 प्रतिशत की छूट के साथ जमा किया है। पढ़ें पूरी खबर…

5. सावन के पहले दिन काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब:6 द्वारों से कराया जा रहा प्रवेश, नहीं हो रहे स्पर्श दर्शन

सावन माह के शुभारंभ के साथ ही धर्मनगरी वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। सावन के पहले ही दिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। गंगा घाटों से लेकर मंदिर परिसर तक हर ओर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पढ़ें पूरी खबर…

6.वाराणसी में किशोरी से दुष्कर्म में दोषी को आजीवन कारावास

वाराणसी कोर्ट ने गुरुवार को किशोरी से दुष्कर्म, बाल यौन शोषण और अश्लील सामग्री के मामले में गिरफ्तार आरोपी को दोषी पाया। सीबीआई की गिरफ्तारी और विवेचना के बाद कोर्ट ने दुष्कर्मी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पढ़ें पूरी खबर…

7. पत्नी को पिस्टल दिखाकर धमकाने वाला पति गिरफ्तार

वाराणसी की चेतगंज पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट करने और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले पति विकास सेठ उर्फ विक्की सेठ को गिरफ्तार कर लिया। 29 जुलाई की रात महिला ने अपने पति के द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने की सूचना डॉयल-112 पर दी थी। पढ़ें पूरी खबर…

8. वाराणसी में दोस्त का गला दबाकर मारने की कोशिश, कुएं में लहूलुहान कर फेंका

वाराणसी के मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के हरपुर गांव में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला आया है। यहां एक दोस्त ने दुसरे को अधमरा कर कुएं में फेक दिया। दो घंटे बाद वापस लौटा और उसे बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर…

9. सारनाथ में महिला से गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में एक नौकरानी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।पढ़ें पूरी खबर…

10. वाराणसी में कॉलसेंटर पर साइबर टीम का छापा, 22 युवतियां समेत 30 गिरफ्तार

वाराणसी साइबर क्राइम टीम ने ट्रेडिंग के बहाने कॉलिंग करके साइबर ठगी करने वाले कॉल सेंटर पर छापेमारी की। गुरुवार रात 9 बजे छापेमारी से हड़कंप मच गया। कॉल करने वाले गैंग के 30 कॉलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें 22 युवतियां शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें