होमधर्म-आस्थादिल्ली, कानपुर और प्रयागराज के लिए 10 अक्टूबर से मिलेगी डेली ट्रेन - Nawada News
धर्म-आस्था

दिल्ली, कानपुर और प्रयागराज के लिए 10 अक्टूबर से मिलेगी डेली ट्रेन - Nawada News

- Hindi News - Local - Bihar - Nawada - Daily Trains To Delhi, Kanpur And Prayagraj Will Be Available From October 10. दिल्ली, कानपुर और प्रयागराज के लिए 10 अक्टूबर से मिलेगी डेली ट्रेन - कॉपी लिंक सिटी रिपोर्टर | नवादा…

Dainik Bhaskar के अनुसार15 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
दिल्ली, कानपुर और प्रयागराज के लिए 10 अक्टूबर से मिलेगी डेली ट्रेन - Nawada News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Nawada

- Daily Trains To Delhi, Kanpur And Prayagraj Will Be Available From October 10.

दिल्ली, कानपुर और प्रयागराज के लिए 10 अक्टूबर से मिलेगी डेली ट्रेन

- कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर | नवादा

दशहरा, दीपावली, छठ और धान कटनी के दौरान बाहर प्रदेश से घर लौटने वाले और घर से बाहर जाने वाले परदेसियों की एक बड़ी चिंता दूर हो गई है। नवादा से दिल्ली ,कानपुर और प्रयागराज के लिए डेली ट्रेन खुलेगी। हालांकि अभी यह सुविधा 45 दिन के लिए ही घोषित की गई है लेकिन फौरी राहत हो गई है।

कुछ दिन के लिए ही सही लेकिन नवादा से रोज दिल्ली दिल्ली की ट्रेन का सपना भी अब पूरा हो जाएगा। भागलपुर से दिल्ली जाने वाली बहु चर्चित विक्रमशिला एक्सप्रेस के क्लोन ट्रेन को किऊल नवादा गया होते हुए दिल्ली तक चलाने की घोषणा की गई है। इस ट्रेन का परिचालन 10 अक्टूबर से शुरू होगा और 25 नवंबर तक चलेगा। हर दिन दिल्ली से ट्रेन खुलकर नवादा होते हुए भागलपुर जाएगी जबकि हर दिन भागलपुर से भी ट्रेन खुलकर नवादा होते हुए दिल्ली जाएगी। इस ट्रेन में करीब 20 से अधिक करीब 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 08 जनरल, 10 बोगी स्लीपर तथा दो एसी कोच होंगे । जबकि इसके अलावा दिव्यांगजन सह लगेज कोच शामिल होंगे। इस ट्रेन के नवादा , वारिसलीगंज , शेखपुरा और तिलैया जंक्शन पर ठहराव तय होने से क्षेत्र में हर्ष की लहर है। इससे दिल्ली के साथ हीं और उत्तर प्रदेश के बीच सीधे रेल संपर्क का लाभ मिलेगा। खासकर प्रयागराज, कानपुर और आगरा जैसे धार्मिक व पर्यटन स्थलों की सीधी कनेक्टिविटी से आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

दिल्ली जाने वाली 04061 ट्रेन नवादा में रात 8:20 बजे पहुंचेगी और 8:22 बजे रवाना होगी। वहीं दिल्ली से आने वाली 04062 ट्रेन नवादा में सुबह 8:06 बजे पहुंचेगी और 8:08 बजे रवाना होगी। त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी। रेलवे ने इसे दैनिक आधार पर चलाने का कार्यक्रम बनाया है।

10 नवंबर से 25 नवंबर तक चलाने की घोषणा इस ट्रेन को पूरे फेस्टिवल सीजन में चलने की घोषणा की गई है। 10 अक्टूबर से 25 नवम्बर 2026 तक प्रतिदिन गाड़ी संख्या 04062 दिल्ली-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन सुबह 11:45 बजे दिल्ली जंक्शन से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01:30 बजे भागलपुर जंक्शन पहुंचेगी। 12 अक्टूबर से 27 नवम्बर 2026 तक प्रतिदिन गाड़ी संख्या 04061 भागलपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन शाम 04:30 बजे भागलपुर जंक्शन से प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 08:10 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

^त्योहारों के दौरान पूजा- त्योहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन होते रहा है। इस बार अभी भागलपुर रांची स्पेशल ट्रेन चल रही है। भागलपुर से दिल्ली ट्रेन की भी बात हो रही है लेकिन अभी ऑफिशियल शेड्यूल नहीं आया है। - मुनेश्वर कुमार, स्टेशन मास्टर नवादा

भागलपुर जंक्शन, सुल्तानगंज, जमालपुर जंक्शन,अभयपुर, किऊल जंक्शन, शेखपुरा जंक्शन, वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया जंक्शन, गया जंक्शन, रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड,डेहरी ऑन सोन, सासाराम जंक्शन, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टूंडला जंक्शन,अलीगढ़ जंक्शन व दिल्ली जंक्शन।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें