सिपाही ने 10-साल की बच्ची से रेप कर हत्या की: गोरखपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों-नर्सों ने पीटा; यहीं से किडनैप कर श्मशान ले गया था - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Hospital Girl Missing Case | Police Arrest Suspect | CCTV Footage सिपाही ने 10-साल की बच्ची से रेप कर हत्या की:गोरखपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों-नर्सों ने पीटा…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Hospital Girl Missing Case | Police Arrest Suspect | CCTV Footage
सिपाही ने 10-साल की बच्ची से रेप कर हत्या की:गोरखपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों-नर्सों ने पीटा; यहीं से किडनैप कर श्मशान ले गया था
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में 35 साल के सिपाही ने 10 साल की बच्ची से रेप करने के बाद हत्या की थी। गुरुवार शाम को आई बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। सिपाही ने जिला अस्पताल से ही बच्ची को किडनैप किया। फिर उसे बाइक से श्मशान घाट ले गया। वहां रेप करने के बाद बच्ची की गर्दन को पैर से दबाकर तोड़ दिया। इसके बाद शव नदी में फेंक दिया था।
इससे पहले आरोपी सिपाही को जिला अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस सिपाही को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई। उसे देखते ही अस्पताल के कर्मचारी भड़क गए और हमला कर दिया। पुलिसवालों ने बड़ी मुश्किल से सिपाही को छुड़ाया।
दरअसल, 28 जुलाई को बच्ची अपनी बीमार बहन को खाना देने अस्पताल आई थी। घर लौटते समय सिपाही ने बाइक से उसका पीछा किया। फिर उसे बाइक पर बैठाकर 15 किलोमीटर दूर श्मशान घाट ले गया। अपने साथ ले गया।
इधर, बच्ची नहीं लौटी, तो घरवालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के लिए पुलिस ने 10 टीमें लगाईं, 200 CCTV फुटेज खंगाले। इसमें बाइक की नंबर प्लेट से आरोपी सिपाही की पहचान हुई। पुलिस ने सिपाही को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे आरोपी सिपाही की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया-
सिपाही अभिषेक यादव गोरखपुर में डायल-112 में तैनात था। जनवरी, 2025 में उसने बंगाल की एक महिला से छेड़छाड़ की थी। तब भी उसे सस्पेंड किया गया था। जेल भी भेजा गया था। सितंबर, 2025 में उसकी बहाली हुई थी। अभिषेक 2018 बैच का सिपाही था। उसकी 7 साल की एक बेटी है। सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है। उस पर पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज की गई है। रासुका (एनएसए) भी लगाया जाएगा।
3 तस्वीरें देखिए-
पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस शव सीधे अंतिम संस्कार के लिए ले गई
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट मिली। गर्दन की हड्डी भी टूटी थी। हत्या के 36 घंटे बाद पुलिस को बच्ची की लाश मिली। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस शाम 5 बजे बच्ची का शव एंबुलेंस से सीधे राजघाट लेकर पहुंची। पिता ने बच्ची का अंतिम संस्कार किया। परिवार ने 50 लाख रुपए, नौकरी और आरोपी को फांसी देने की मांग की है।
अस्पताल में भर्ती बहन को खाना देने गई थी
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना इलाके के रहने वाले एक युवक ने बुधवार को पुलिस से शिकायत की थी। बताया था कि पिछले 4 साल से पत्नी और 5 बेटियों के साथ गोरखपुर में किराए पर रहते हैं। ई-रिक्शा चलाकर घर चलाते हैं। पत्नी प्रेग्नेंट है। 27 जुलाई को 13 साल की बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द और बहुत तेज बुखार हो गया।
मैं तुरंत उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे एडमिट कर लिया। 28 जुलाई को मैं काम पर गया था। पत्नी की भी तबीयत ठीक नहीं थी। इसलिए रात 8:30 बजे मेरी 10 साल बेटी अपनी बीमार बड़ी बहन के लिए खाना लेकर अस्पताल गई थी। रात 10 बजे घर वह लौटने के लिए निकली। जब वह काफी देर तक घर नहीं आई, तो मैं हॉस्पिटल पहुंचा। इधर-उधर पूछताछ की। हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
पिता बोले- बेटी ने बताया, सिपाही बच्ची के पीछे पड़ा था
पिता ने बताया- अस्पताल में भर्ती बड़ी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि जब हम दोनों बहनें बाहर बैठकर खाना खा रहे थे, तभी पुलिस वर्दी पहने एक व्यक्ति आया। उसने पूछा कि कहां रहती हो? हमने पता बताया, तो उसने कहा कि रात काफी हो गई है। अगर किसी को घर जाना हो, तो मैं छोड़ दूंगा।
बड़ी बेटी ने उससे कहा कि छोटी बहन को घर जाना है। इसके बाद वह मेरी छोटी बेटी के पीछे पड़ गया। लेकिन, बेटी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। रात करीब 10 बजे जब छोटी बेटी अस्पताल से निकली, तो सिपाही भी उसके पीछे-पीछे निकल गया।
CCTV में बच्ची को गाड़ी पर बैठाते दिखा था सिपाही
पिता की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। अस्पताल के CCTV खंगाले, तो लड़की की बात सच निकली। 39 सेकेंड की फुटेज में लड़की हॉस्पिटल से बाहर पैदल जाती दिखी। उसके पीछे वर्दी पहनकर सिपाही बाइक से आता दिखा। पास पहुंचकर रुक गया। कुछ देर बात की। फिर लड़की उसकी बाइक पर बैठ गई।
सिपाही ने पुलिस को पूछताछ में बताया- 28 जुलाई को मैं अस्पताल में दवा लेने आया था। इसी दौरान बच्ची मिल गई। घर छोड़ने के बहाने उसे किडनैप कर लिया था।
सिपाही की पत्नी और बेटी गाजीपुर में रहती है
आरोपी सिपाही अभिषेक यादव मूल रूप से गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर चौरा गांव का रहने वाला है। उसकी शादी दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में हुई थी। मेरिट के आधार पर 2016 में उसकी नियुक्ति हुई थी। 2018 से उसकी तैनाती गोरखपुर में थी। उसकी पत्नी बेटी के साथ गाजीपुर में ही रहती है।
-------------------------
ये खबर भी पढ़िए-
लड़की के सिर-पेट पर गोली मारकर लड़के ने जान दी, मेरठ में 10 दिन पहले जेल से छूटा था
मेरठ में बुधवार शाम एकतरफा प्यार में एक लड़के ने लड़की को तीन गोलियां मारीं, फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। लड़के के सीने में गोली लगी, जबकि लड़की के सिर में एक और दो गोली पेट में लगीं। पढ़े पूरी खबर…
- बात खरी हैसाइकिल पर दानपेटी बांधकर चलेगी अखिलेश टीम: अमेरिका जैसा एक्सप्रेस-वे 2-2 बार जख्मी, पुलिसवालों को अपना योद्धा मिला
- भास्कर एक्सक्लूसिवएंटी पेपर-लीक एक्ट से यूपी के 2 विधायक जेल जाएंगे?: बेदीराम-विपुल दुबे पर 20 साल से केस चल रहे; साजिश तय, सजा नहीं
- प्रयागराज में भारत सरकार लिखी कार से कपल की किडनैपिंग: ऑटो रोककर कार में खींचा, बदमाशों ने बैडटच के बाद 2 आईफोन लूटे
- 7 गोली खाने वाले IAS जालौन में अफसर से भिड़े: बोले- किस आदेश में लिखा फाइल नहीं दिखाएंगे, ट्रांसफर के बाद भी जांच करने पहुंचे
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


