होमक्राइमलखनऊ: पहले पत्नी, अपनी बहन और फिर खुद को मारी गोली, बैंक कर्मी पति ने ये क्या कर दिया
क्राइम

लखनऊ: पहले पत्नी, अपनी बहन और फिर खुद को मारी गोली, बैंक कर्मी पति ने ये क्या कर दिया

Lucknow Murder: गोमती नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में अफसर दिव्या मिश्रा को बाहर बुलाकर बैंककर्मी पति मानस ने गोली मार दी। इसके बाद वह कमरे पर पहुंचा और अपनी बहन की भी हत्या कर दी। फिर सुसाइड कर लिया। हेमेन्द्र त्रिपाठी, ल…

Navbharat Times के अनुसार20 अगस्त 2026 को 03:56 pm बजे
लखनऊ: पहले पत्नी, अपनी बहन और फिर खुद को मारी गोली, बैंक कर्मी पति ने ये क्या कर दिया

सौजन्य से:- Navbharat Times

Lucknow Murder: गोमती नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में अफसर दिव्या मिश्रा को बाहर बुलाकर बैंककर्मी पति मानस ने गोली मार दी। इसके बाद वह कमरे पर पहुंचा और अपनी बहन की भी हत्या कर दी। फिर सुसाइड कर लिया।

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। गोमती नगर स्थित आईसीआईसी बैंक के पास बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद बैंक कर्मी फरार हो गया। इसके बाद वह करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने घर पहुंचा और बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद की भी जान ले ली। बैंक अफसर दिव्या मिश्रा मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। पॉश इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में काम करती थीं। पति साकेत बाजपेयी भी एसबीआई में काम करता था। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा था।

दिव्या और साकेत में चल रहा था तलाक का केस

आलमबाग में रहने वालीं दिव्या मिश्रा ने करीब एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम छानबीन कर रही है।

पहले से घात लगाकर बैठा था पति

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दिव्या मिश्रा अपनी किसी क्लाइंट से मिले गई थीं। कुछ समय बाद जब वो वापस लौटीं तो बैंक के बाहर पहले से घात लगाए बैठे मानस ने मामूली बातचीत के बाद उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दिव्या लहूलुहान हालत में गिर गईं। घटना को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में महिला अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर जाकर बहन की भी हत्या

पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मानस बाजपेयी सीधे अपने घर पहुंचा और कमरा बंद करके पहले बहन को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लखनऊ में डबल मर्डर व सुसाइड की इस वारदात ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे के आला अफसर मौके पर पहुंच गए है। फोरेंसिक टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

SBI बैंक में कार्यरत था पति, बहन के साथ किराए पर रहता था

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिव्या मिश्रा का पति मानस बाजपेई SBI बैंक में काम करता था। वह अपनी बहन शीबा बाजपेई के साथ किराए पर मकान लेकर रहता था। बताया जाता है कि उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर हर पहलू से तफ्तीश कर रही है।

लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें

यूपी में 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार... योगी सरकार और जापान के बीच ₹3,195 करोड़ का बड़ा करार
क्राइम

यूपी में 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार... योगी सरकार और जापान के बीच ₹3,195 करोड़ का बड़ा करार

4K बार देखा गया · 42 प्रतिक्रियाएँ | लखनऊ मर्डर केस: गोमती नगर मर्डर केस में चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी, हिल जाएगा दिल!

#प्रज्ञामिश्रा #लखनऊन्यूज #गोमतीनगर #दिव्यामिश्रा #लखनऊक्राइम #यूपीन्यूज 

प्रज्ञा मिश्रा बहन हत्याकांड, दिव्या मिश्रा हत्याकांड लखनऊ, गोमती नगर लखनऊ अपराध समाचार, प्रज्ञा मिश्रा बहन दिव्या मिश्रा, लखनऊ दोहरा हत्याकांड, आईसीआईसीआई बैंक गोमती नगर हत्याकांड, प्रज्ञा मिश्रा समाचार | डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी
क्राइम

4K बार देखा गया · 42 प्रतिक्रियाएँ | लखनऊ मर्डर केस: गोमती नगर मर्डर केस में चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी, हिल जाएगा दिल! #प्रज्ञामिश्रा #लखनऊन्यूज #गोमतीनगर #दिव्यामिश्रा #लखनऊक्राइम #यूपीन्यूज प्रज्ञा मिश्रा बहन हत्याकांड, दिव्या मिश्रा हत्याकांड लखनऊ, गोमती नगर लखनऊ अपराध समाचार, प्रज्ञा मिश्रा बहन दिव्या मिश्रा, लखनऊ दोहरा हत्याकांड, आईसीआईसीआई बैंक गोमती नगर हत्याकांड, प्रज्ञा मिश्रा समाचार | डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी

'पत्नी को मार डाला, अब खुद को मारूंगा...' लखनऊ हत्याकांड से पहले दिव्या के पति मानस का व्हाट्सएप स्टेटस आया सामने
क्राइम

'पत्नी को मार डाला, अब खुद को मारूंगा...' लखनऊ हत्याकांड से पहले दिव्या के पति मानस का व्हाट्सएप स्टेटस आया सामने

शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर यूपी पुलिस का एक्शन, 12 केस में 52 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम

शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर यूपी पुलिस का एक्शन, 12 केस में 52 आरोपी गिरफ्तार