लखनऊ में प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या, शव को गोमती नदी में बहाया, 10 लाख के जेवर और कार बरामद
लखनऊ में प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या, शव को गोमती नदी में बहाया, 10 लाख के जेवर और कार बरामद पुलिस ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. पति ने थाने में खुद पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. By ETV Bhara…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या, शव को गोमती नदी में बहाया, 10 लाख के जेवर और कार बरामद
पुलिस ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. पति ने थाने में खुद पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 2, 2026 at 6:26 PM IST
लखनऊ : सहिजना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. महिला की हत्या प्रेम-प्रसंग में पति ने की थी. प्रेमिका और साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची और शव को गोमती नदी में बहा दिया. पुलिस ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और लाखों के जेवर बरामद कर लिए हैं.
मामला उन्नाव जिले के ग्राम सोनिक निवासी अंजलि सिंह (30) से जुड़ा है. बीते 31 जुलाई 2026 को अंजलि 30/31 जुलाई की रात घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी. साजिश के तहत शातिर पति उमेंद्र प्रताप ने खुद 31 जुलाई को ही थाना रहीमाबाद पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि पुलिस और परिजनों का ध्यान उस पर न जाए.
गोमती में मिला शव, शिनाख्त करते ही भागा पति : 31 जुलाई की शाम इटौंजा क्षेत्र में गोमती नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. शिनाख्त के लिए जब रहीमाबाद पुलिस उमेंद्र को केजीएमयू मोर्चरी ले गई, तो उसने शव की पहचान अपनी पत्नी अंजलि के रूप में की. हालांकि, पहचान उजागर होते ही उमेंद्र को पुलिस का शिकंजा कसने का डर सताने लगा और वह चकमा देकर मोर्चरी से ही फरार हो गया.
भाई की आशंका पर जांच : मृतका के भाई पुष्पेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उमेंद्र के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे. अंजलि जब भी इसका विरोध करती थी, तो उसे प्रताड़ित किया जाता था. भाई का आरोप था कि उमेंद्र ने अपनी प्रेमिका, परिजनों और साथियों संग मिलकर अंजलि की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव नदी में फेंका.
प्रेमिका भी गिरफ्तार : तहरीर पर एक्शन में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति उमेंद्र प्रताप और उसकी प्रेमिका आरती वर्मा निवासी मड़ियांव, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार, 2 एंड्रॉइड मोबाइल, लगभग 8 से 10 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं.
इंस्पेक्टर रहिमाबाद अरुण कुमार त्रिगुणायत ने बताया, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर और फॉरेंसिक साक्ष्यों की मदद से पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया है. आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है. केस में नामजद व प्रकाश में आए अन्य सह-अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं, उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
यह भी पढ़ें : गुम हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खिली मुस्कान, उन्नाव पुलिस ने मालिकों को लौटाए 121 मोबाइल, इस अभियान से मिली सफलता
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


