होमक्राइमगाय 1 मिनट तक बच्ची को रौंदती रही...VIDEO: लखनऊ में घर के बाहर खेल रही थी; सींग से दबाया, पटक-पटकर मारा - Lucknow News
क्राइम

गाय 1 मिनट तक बच्ची को रौंदती रही...VIDEO: लखनऊ में घर के बाहर खेल रही थी; सींग से दबाया, पटक-पटकर मारा - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Arjunganj Cow Attack CCTV Footage | Child Hospitalized गाय 1 मिनट तक बच्ची को रौंदती रही...VIDEO:लखनऊ में घर के बाहर खेल रही थी; सींग से दबाया, पटक-पटकर मारा - कॉप…

bhaskar.com के अनुसार3 अगस्त 2026 को 11:18 am बजे
गाय 1 मिनट तक बच्ची को रौंदती रही...VIDEO:  लखनऊ में घर के बाहर खेल रही थी; सींग से दबाया, पटक-पटकर मारा - Lucknow News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Arjunganj Cow Attack CCTV Footage | Child Hospitalized

गाय 1 मिनट तक बच्ची को रौंदती रही...VIDEO:लखनऊ में घर के बाहर खेल रही थी; सींग से दबाया, पटक-पटकर मारा

- कॉपी लिंक

लखनऊ के अर्जुनगंज में घर के बाहर खेल रही बच्ची पर गाय ने हमला कर दिया। इसका CCTV सामने आया है। इसमें पहले गाय बच्ची को सींग से दीवार पर दबाती, फिर जमीन पर पटक देती है। इसके बाद 1 मिनट तक उसे चारों पैरों से उछाल-उछालकर रौंदती है।

शोर सुनकर आए लोगों ने किसी तरह से उसे बचाया। इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल में सुबह 10 बजे एडमिट कराया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।

बच्ची का नाम सुनैना है। वह सरसवां कॉलोनी के रहने वाले सिनोद कुमार की बेटी है। उसकी उम्र 5 साल है और क्लास फर्स्ट की छात्रा है। सिनोद मजदूरी करके बेटी को पढ़ा रहे हैं। घर वालों का कहना है कि बच्ची स्कूल से आने के बाद खेल रही थी। इसी दौरान वहां गायों का झुंड आ गया। इसमें से एक गाय अचानक बच्ची को मारना शुरू कर दिया।

गाय के हमले की 4 तस्वीरें देखिए-

आसपास के लोग आए तो युवक को दौड़ा लिया

गाय के हमले के दौरान बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आ गए। डंडों और पत्थर से गाय को भगाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद गाय भागी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि गाय ने हांकने के लिए आने वालों में से एक युवक को भी दौड़ा लिया।

घायल बच्ची के चाचा बिन्नू ने बताया कि यहां पर गाय मारती ही नहीं, काटती भी है। लोग गाय को दूध के लिए सिर्फ पालते हैं। उसे दूध निकालने के बाद छुट्टा छोड़ देते हैं। मोहल्ले में दूसरे बच्चों को भी गाय दौड़ा चुकी है।

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा ने कहा-

अभी विस्तारित क्षेत्र में गाय पकड़ने पर रोक है, लेकिन हमलावर गाय को पकड़ा जाएगा। पशुपालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी कि आखिर उसने गाय को खुला क्यों छोड़ा। टीम कार्रवाई करने के लिए भेज रहे हैं।

घटना के बारे में बता रहे हैं रिपोर्टर वैभव तिवारी

नगर निगम की टीम ने गाय को पकड़ा

नगर निगम की कैटल टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों गायों को पकड़ लिया। अर्जुनगंज में घर के बाहर खेल रही बच्ची पर गाय ने हमला कर दिया था।

-----------------------------------------

6 महीने पहले की खबर भी पढ़िए-

लखनऊ में गाय ने बच्ची को उठाकर पटका...VIDEO:बचाने आए लोगों को खदेड़ा; अखिलेश बोले- जनता बुल-बुलडोजर का इलाज करेगी

लखनऊ में गाय ने 12 साल की बच्ची को उठाकर पटक दिया। उसके बाद सींगों से मारा। बच्ची को बचाने आए लोगों को भी दौड़ा लिया। घटना में बच्ची काफी चोटिल हो गई। उसका इलाज चल रहा है। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले में पोस्ट करके भाजपा पर तीखा हमला किया। लिखा है- आगामी चुनाव में जनता बुल और बुलडोजर दोनों का इलाज कर देगी। घटना एक फरवरी चौक इलाके के चौपटिया की है। (पूरी खबर पढ़िए)

- बात खरी हैबटुकों की पूजाकर मंत्री राजभर ने बनाया भौकाल: अखिलेश के 'ओमप्रकाश' करेंगे खेला, इंस्पेक्टर ने भाभीजी को पहनाई चूड़ियां

- चढ़ावा चोरी का 'नाटक' करने पर राहुल-पप्पू यादव पर FIR: लखनऊ में हिंदूवादी नेता बोला- पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख देंगे

- 8 लाख में सुपर कार जैसी कांवड़ बनवाई, VIDEO: सांसद इमरान मसूद ने प्रसाद बांटा, बेटी को कांवड़ पर बैठाकर निकला पिता

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें