होम›शिक्षा-करियर›ZEN-G को विरासत से जोड़ रही यूपी सरकार; 9वीं से 12वीं तक के छात्र करेंगे म्यूजियम का दौरा
शिक्षा-करियर

ZEN-G को विरासत से जोड़ रही यूपी सरकार; 9वीं से 12वीं तक के छात्र करेंगे म्यूजियम का दौरा

ZEN-G को विरासत से जोड़ रही यूपी सरकार; 9वीं से 12वीं तक के छात्र करेंगे म्यूजियम का दौरा इससे जिलों के हजारों विद्यार्थियों को अपने आसपास मौजूद ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़ने का अवसर मिलेगा. By ETV Bharat Utta…

etvbharat.com के अनुसार14 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
ZEN-G को विरासत से जोड़ रही यूपी सरकार; 9वीं से 12वीं तक के छात्र करेंगे म्यूजियम का दौरा

सौजन्य से:- etvbharat.com

ZEN-G को विरासत से जोड़ रही यूपी सरकार; 9वीं से 12वीं तक के छात्र करेंगे म्यूजियम का दौरा

इससे जिलों के हजारों विद्यार्थियों को अपने आसपास मौजूद ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 14, 2026 at 10:07 AM IST

लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार जेन जी को अपनी जड़ों, इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित करा रही है. इसके लिए राजकीय संग्रहालयों और विद्यार्थियों को 'एक दिवसीय अध्ययन यात्रा योजना' के माध्यम से जोड़ने की पहल शुरू की गई है.

इसकी शुरुआत लखनऊ के राज्य संग्रहालय से हुई, जहां पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज, माल और पीएमश्री राजकीय उत्तर प्रदेश सैनिक इंटर कालेज, सरोजनी नगर के लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण किया. संग्रहालय में ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखने और उनके बारे में जानने को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया.

इसके बाद 15 सितंबर को उन्नाव जिले के तीन पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थी आएंगे. 16 और 17 सितंबर को सीतापुर जिले के सात पीएमश्री विद्यालयों के लगभग 3000 विद्यार्थी राज्य संग्रहालय का भ्रमण करके गौरवशाली संस्कृति और सभ्यता से रूबरू होंगे.

18 सितंबर को रायबरेली जिले के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां और पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज डीह के विद्यार्थी लखनऊ में शैक्षिक भ्रमण करेंगे.

19 सितंबर को बाराबंकी के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज सूरतगंज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हैदरगढ़, पीएमश्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरौलीजाटा, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जैदपुर मोड़ और पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी के विद्यार्थी भी इसी शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत लखनऊ आएंगे.

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'एक दिवसीय अध्ययन यात्रा योजना' के तहत पीएमश्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपने जनपद या आसपास के जनपद में स्थित संस्कृति विभाग से जुड़े संग्रहालयों का भ्रमण कराया जाएगा. संग्रहालयों में विद्यार्थियों को 'निःशुल्क प्रवेश', आवश्यक सहयोग और 'गाइडेड विजिट' की सुविधा दी जाएगी.

इस दौरान संग्रहालय विद्यार्थियों के लिए केवल देखने की जगह नहीं, बल्कि 'कक्षा से आगे सीखने की जीवंत प्रयोगशाला' के रूप में काम करेंगे. यहां विद्यार्थी प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जान सकेंगे और उसके महत्व को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे.

यात्रा के दौरान होने वाली गतिविधियों की जियो-टैग फोटो और वीडियो भी राज्य परियोजना कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी. इस व्यवस्था से विद्यार्थियों की भागीदारी और भ्रमण गतिविधियों का रिकॉर्ड भी तैयार होगा.

योजना के तहत आगरा, अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, अयोध्या, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संभल, सहारनपुर, संत कबीरनगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी के विद्यालयों के विद्यार्थियों को इस पहल का लाभ मिलेगा.

उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ इतिहास, कला, संस्कृति और विरासत से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है. संग्रहालयों में रखे पुरावशेष, मूर्तियां, सिक्के, चित्र और अन्य ऐतिहासिक साक्ष्य विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों में पढ़ी गई जानकारी को सामने से देखने, समझने और अनुभव करने का अवसर देंगे.

इससे पढ़ाई अधिक रोचक और अनुभव आधारित बनने के साथ विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति जिज्ञासा भी बढ़ेगी. इसके अलावा उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय की ओर से प्रदेश के संग्रहालयों और वहां कार्यरत अधिकारियों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे विद्यालय अपने विद्यार्थियों के लिए अध्ययन यात्रा की योजना आसानी से बना सकें.

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया इस पहल से प्रदेश के अलग-अलग जिलों के हजारों विद्यार्थियों को अपने आसपास मौजूद ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़ने का अवसर मिलेगा. प्रदेश सरकार की यह पहल नई पीढ़ी में अपनी विरासत को लेकर समझ और गर्व की भावना मजबूत करने के साथ संग्रहालयों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है.

यह भी पढ़ें: UP में 34 PCS अफसरों के तबादले; काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO हटे, SDM झांसी का तबादला

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें